पंजाब सरकार की युद्ध नशे के विरुद्ध मुहिम के तहत लगातार कार्यवाही हो रही है। इसी क्रम में जालंधर देहात के गोराया पुलिस ने बुंढाला गांव से एक नशा तस्कर को पकड़ा हैं। उसके पास से 47 नशीली गोलियां जप्त हुई है।
पुलिस लगातार ऐसे लोगों की तलाश में है जो नशे का कारोबार करते हैं। पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपी से पूछताछ की जा रही है कि वह नशीली गोलियां कहां से लेकर आया है। वहीं उसके नशा तस्करों के साथ संबंध होने की भी जांच की जा रही है।

लगातार की जा रही है कार्रवाई
आपको बता दें कि सीएम भगवंत मान की मुहिम के बाद राज्य में अलग-अलग इलाकों में नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। वहीं बड़े नशा तस्करों को गिरफ्तार किया जा रहा है और उनके घरों पर बुल्डोजर भी चलाया जा रहा है। इसके अलावा और भी कई जिलों में सर्चिंग अभियान चला रही है।
- 16 साल की नाबालिग घर से लापताः मां ने रिश्ते में चाचा पर भगाने का लगाया आरोप, जांच में जुटी पुलिस
- गर्मी में दही हो जाता है खट्टा, इन टिप्स से रहेगा स्वादिष्ट और ताजा …
- संगठन की ताकत! जेई को सस्पेंड किया तो धरने पर उतर गए सभी पदाधिकारी, प्रशासन को दी चेतावनी, न्याय नहीं मिला तो…
- इलाज में लापरवाही: फोर्टिस अस्पताल को पीड़ित परिवार को 58 लाख रुपये मुआवजा देना होगा
- निशांत की सियासी पिच पर एंट्री से उड़ी राजद की नींद, जदयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा- पोस्टर तो बस शुरुआत है

