अमृतसर. पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान जो इस समय मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती हैं उनकी सेहत में सुधार देखा गया है। उनकी सभी मेडिकल रिपोर्ट्स सामान्य आई हैं। बुधवार को पंजाब के गवर्नर गुलाब चंद कटारिया ने अस्पताल जाकर सीएम मान से मुलाकात की। इस दौरान डीजीपी गौरव यादव और अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे।
गवर्नर कटारिया ने बताया कि सीएम मान की सेहत में पहले की तुलना में सुधार है। मुलाकात के दौरान सीएम ने पंजाब में बाढ़ की स्थिति पर भी चर्चा की। गवर्नर ने कहा कि उन्होंने सीएम के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हाल की ब्रीफिंग और बातचीत पर भी विचार-विमर्श किया। कटारिया ने बताया कि पीएम मोदी ने सकारात्मक रुख दिखाया है और 1600 करोड़ रुपये की घोषित राशि सिर्फ एक शुरुआती टोकन है। स्थिति का पूरा आकलन करने के बाद केंद्र सरकार किसानों, पशुओं और घरों को हुए नुकसान के लिए हर संभव मदद करेगी।
गवर्नर ने यह भी कहा कि पीएम मोदी को पंजाब की स्थिति हिमाचल प्रदेश से भी ज्यादा खराब लगी। खासकर 4-5 जिले सबसे अधिक प्रभावित हुए हैं, और घग्गर नदी के कारण कई इलाकों में नुकसान हुआ है। केंद्र की एक टीम तीन दिन पहले भी स्थिति का जायजा लेने आई थी। गवर्नर ने बताया कि नुकसान का आकलन किया जा रहा है, और इसके आधार पर पूरी मदद दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार का आपदा राहत के लिए एक तय फॉर्मूला है। आपदा राहत कोष का हिस्सा राज्य सरकार के खाते में नियमित रूप से आता है, लेकिन इस तरह की विशेष परिस्थितियों में केंद्र की टीमें जायजा लेती हैं। पीएम मोदी ने आश्वासन दिया है कि कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी और 100% राहत राशि प्रदान की जाएगी। गवर्नर ने जोर देकर कहा कि केंद्र सरकार की ओर से और मदद जल्द मिलेगी।
- Today’s Top News : GATE परीक्षा में हाईटेक नकल करने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार, कलेक्टर-सीईओ का फर्जी हस्ताक्षर कर गबन करने वाले BEO को सरकार ने हटाया, तंत्र विद्या; 3 साल की मासूम की कब्र खोदकर सिर ले गए आरोपी, पाकिस्तान बॉर्डर के पास से छत्तीसगढ़ पुलिस ने पकड़ा हेरोइन सप्लाई का मास्टरमाइंड, महाशिवरात्रि पर बाबा धाम में CM साय ने की पूजा-अर्चना… समेत पढ़ें दिनभर की प्रमुख खबरें
- सीएम डॉ मोहन ने पत्नी संग भगवान महाकाल के किए दर्शन: देश-प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना, कहा- महाशिवरात्रि केवल पर्व नहीं बल्कि आत्मशुद्धि और शिव तत्व से जुड़ने का अवसर है
- दरभंगा में चोरी की बड़ी वारदात: BJP विधायक मैथिली ठाकुर की मां के हीरे जड़े गहने और किमती घड़ी पर चोरों ने फेरा हाथ
- हत्या या आत्महत्या? संदिग्ध परिस्थितियों में मिला अधेड़ का शव, छानबीन में जुटी पुलिस
- कटिहार में आग का तांडव: कुर्सेला हाट में 100 से अधिक दुकानें जलकर राख, करोड़ों की संपत्ति हुई स्वाहा

