नंगल. पंजाब और हरियाणा में पानी को लेकर जोरदार घमासान देखने को मिला है। इन सब हंगामे के बीच मुख्यमंत्री भगवंत मान नंगल बांध पहुंच चुके हैं।
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि पंजाब के बिना बीबीएमबी कैसे पूरा हो सकता है। हरियाणा के लोग बेटी के घर का पानी तक नहीं पीते है और यह नहरें मांग रहे हैं। मान ने कहा है कि हमसे कोई उम्मीद मत करो।
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इस विषय को बेहद गंभीरता से लेते हुए नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि यह बड़ा ही गंभीर मामला है। हमसे पानी की कोई उम्मीद ना करे। पंजाब पहले से ही पानी के संकट से गुजर रहा है। पंजाब के भी डैम अपने लेवल से कम चल रहे है। भाखड़ा 1566 फुट था। इस पर बार 1555 फुट था, पौंग 1325 एमएएफए था, इस बार 1293 है। रणजीत सागर 505 मीटर था, इस बार 502 मीटर है।
भाखड़ा डैम से हरियाणा को 8500 क्यूसेक अतिरिक्त पानी छोड़े जाने के आदेश के बाद जमकर विवाद देखने को मिल रहा है। विवाद को बढ़ता देख BBMB ने डैम पर ताला लगा दिया है। वहीं, दूसरी तरफ पंजाब सरकार ने राज्य के जल अधिकारों की सुरक्षा को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए आज एक बड़ा कदम उठाया। मुख्यमंत्री भगवंत मान भी भाखड़ा डैम पहुंच चुके हैं।

भाखड़ा डैम के डायरेक्टर का किया तबादला
बीबीएमबी ने भाखड़ा डैम के डायरेक्टर इंजी आकाशदीप सिंह का तबादला कर दिया है। उन्होंने बताया कि आकाशदीप सिंह पंजाब कोटे से हैं और उनकी जगह पर नियुक्त किया गया संजीव कुमार हरियाणा से है। सेक्रेटरी सुरिंदर सिंह मित्तल जोकि हरियाणा कोटे से बोर्ड में नियुक्त था उसे बदल दिया है। इनकी जगह पर बलवीर सिंह को लगाया गया है। ऐसे में वहीं पंजाब सरकार बीजेपी को लगातार घेरती जा रही है। सुत्रों की मानें तो नंगल डैम के कंट्रोलिंग सैशन को पंजाब पुलिस ने घेरा डाल दिया है और जहां पर किसी को भी डैम के पास जाने की इजाजत नहीं है।
- अंडरगारमेंट चोर का आतंक: सोना-चांदी छोड़ घर से चुराए चड्डी, Viral Video देख फटी रह जाएंगी आखें
- जमीन विवाद में युवक की हत्या: पुलिस ने 7 आरोपियों को किया गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल 3 कुल्हाड़ी और लोहे का पाईप किया बरामद
- धर्म स्वातंत्र्य कानून में संशोधन की मांग तेज : मसीह समाज ने राज्यपाल के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, 13 को संभाग स्तरीय प्रदर्शन का ऐलान
- दक्षिण के रण में भजनलाल का मैजिक; कोयंबटूर में गरजे राजस्थान के CM, भ्रष्टाचार पर सरकार को घेरा!
- KKR vs PBKS IPL 2026: कोलकाता ने पंजाब के खिलाफ जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी का किया फैसला, देखें ईडन गार्डन्स की पिच रिपोर्ट और दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन समेत मैच से जुड़ी सभी जरूरी अपडेट्स

