चंडीगढ़ : पंजाब-हरियाणा में पानी के मुद्दा गरमाया ही जा रहा है। इसी मामले के लोकर आज जहां मुख्यमंत्री भगवंत मान की अगुवाई में ऑल पार्टी की बैठक हुई। वहीं राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने विधानसभा सत्र को मंजूरी दे दी है।
पंजाब सरकार ने भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (BBMB) द्वारा हरियाणा को अतिरिक्त पानी उपलब्ध कराने के निर्णय के मद्देनजर 5 मई को पंजाब विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने को मंजूरी दे दी है। मिली जानकारी के अनुसार यह सत्र सोमवार को सुबह 11 बजे शुरू होगा। विशेष सत्र के दौरान भाजपा की अगुवाई के नीचे केंद्र सरकार, हरियाणा सरकार और बीबीएमबी के फैसले के खिलाफ प्रस्ताव लाए जाने की संभावना है।


आपको बता दें कि, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पानी के मुद्दे पर विधायकों और मंत्रियों की बुलाई बैठक में इस फैसले की जानकारी दी थी। उन्होंने कहा था कि विधानसभा सत्र के दौरान पंजाब के जल संसाधनों की रक्षा के लिए ठोस कदम उठाने पर चर्चा होगी। वहीं आपको बता दें कि, आज मीटिंग में सीएम मान ने ये भी कहा कि प्यार से पंजाबियों की जान ले लो, लेकिन हरियाणा का पानी लेने का तरीका सही नहीं है।
- बारिश-ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों के लिए राहत की मांगः नेता प्रतिपक्ष सिंघार ने सीएम को लिखा पत्र
- सरपंच की पिटाई से अस्पताल के कर्मचारी की मौत, घटना के बाद भड़के परिजन, आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
- भोजशाला पर हाईकोर्ट में गरमाई बहस, 2 घंटे चली सुनवाई: 10-11वीं शताब्दी के कालखंड का उल्लेख , याचिकाकर्ता ने रखा तर्क- 1935 में लगा था भोजशाला का बोर्ड , कल फिर होगी सुनवाई
- जल्द मां बनने वाली हैं Karishma Tanna, खूबसूरत फोटो शेयर कर दी खुशखबरी …
- ओडिशा में सख्त नियम: 10 साल पुराने बाहरी राज्यों के कमर्शियल वाहनों पर रोक

