पंजाब में ब्यास के पास सवारियों से भरी बस का भयानक एक्सीडेंट हो गया है। एक्सीडेंट में कई लोग घायल हुए हैं। हादसा इतना भयानक था कि कई लोगों को मुश्किल से बस से बाहर निकाला गया। भीड़ के कारण वहां पर लंबा जाम लगा है।
बताया जा रहा है कि बस का एक्सीडेंट ईटों से भरे ट्रैक्टर ट्राली से हुआ है। हादसे में बहुत सारे लोगों को चोट लगी है। कई लोग बेहद गंभीर रूप से घायल हुए हैं, वही बस के परखच्चे उड़ गए. टक्कर इतनी जोरदार थी कि लोग बस के अंदर में दबे रह गए। उन्हें बड़े ही मुश्किल से लोगों की सहायता से निकाला गया।
एक्सीडेंट की जानकारी तुरंत पुलिस को दी गई और घायलों को निकालकर अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। कुछ लोगों ने यह भी जानकारी दी है कि हादसे में दो लोग बेहद गंभीर थे, जिनकी मौत हो गई है. हालांकि इस बारे में अभी तक पुलिस की ओर से कोई भी आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
लगा लंबा जाम
इस हादसे के बाद हाईवे पर काफी लंबा जाम लग गया, क्योंकि बस और ट्रैक्टर के बीच टक्कर होने के कारण वहां पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। हादसे में जख्मी लोगों को ईलाज के लिए मुश्किल से निकाला गया है, जिसके बाद वहां पर यातायात सामान्य हुआ है।
- विकासखंड स्तर पर होगा स्वासथ्य सुविधाओं का विकास, सीएम धामी ने दी वित्तीय स्वीकृति
- सोनू बनकर दोस्ती, दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी; मुस्लिम युवक ने गर्भवती युवती पर धर्म परिवर्तन का बनाया दबाव, पुलिस ने सुरक्षित किया बरामद, आरोपी गिरफ्तार
- उद्योग मंत्री के विभागों के लिए एक हजार 823 करोड़ से अधिक की अनुदान मांगें पारित, लखनलाल देवांगन ने बताया – राज्य को अब तक मिले 8 लाख करोड़ से अधिक निवेश प्रस्ताव
- 757 किलो गांजा और हजारों नशीली दवा को पुलिस ने किया नष्ट, देखें VIDEO…
- CG News : भाजपा महिला पार्षद ने जहर खाकर की आत्महत्या की कोशिश, अस्पताल में नेताओं की लगी भीड़

