अमृतसर. दिवाली से पहले पंजाब में हल्की ठंड बढ़ने लगी है। राज्य और राजधानी चंडीगढ़ में मानसून के हटने के बाद तापमान में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को पंजाब और चंडीगढ़ में मौसम पूरी तरह साफ़ रहने की उम्मीद है।
पंजाब के ज़्यादातर जिलों में सुबह और शाम को हल्की ठंड होती है, लेकिन दिन में गर्मी का एहसास होता है। आने वाले दिनों में राज्य में मौसम साफ़ रहने की संभावना है। 24 तारीख के बाद मौसम में बदलाव हो सकता है, जिसके बाद ठंड भी बढ़ेगी। बठिंडा शहर का अधिकतम तापमान 37.09 डिग्री रहा। पराली जलाने की घटनाओं के कारण हवा प्रदूषित होने लगी है।

दिल्ली-एनसीआर में भी सुबह और शाम को लोग हल्की ठंड महसूस करने लगे हैं। हालांकि दिन में धूप के कारण गर्मी का सामना करना पड़ता है। प्रदूषण बढ़ने से हवा भी ज़हरीली हो रही है। शुक्रवार को दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक खराब श्रेणी में रहा, राजधानी का AQI 290 दर्ज किया गया। शनिवार की सुबह यह 216 था, और दिन बढ़ने के साथ इसके कल की तरह ही रहने की संभावना है। दिल्ली के 13 इलाके ऐसे हैं जिन्हें प्रदूषण का केंद्र माना जाता है। राजधानी में प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए 80 मोबाइल एंटी-स्मॉग गन लगाई गई हैं। उत्तर प्रदेश में भी ठंड का असर देखने को मिल रहा है।
- BJP ने केरल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए जारी की तीसरी लिस्ट, 11 उम्मीदवारों की जानें पूरी सूची
- गर्भवती हिप्पो ने रूटीन हेल्थ चेकअप के दौरान किया हमला, महिला पशु चिकित्सक की दर्दनाक मौत; वन मंत्री ने किया मुआवजे का एलान
- IPL 2026 से पहले टीमों में मची खलबली, 1-2 नहीं बल्कि पूरे 13 खिलाड़ी चोटिल, लिस्ट में कई बड़े नाम शामिल
- भागलपुर में भीषण सड़क हादसा, 18 चक्का ट्रक-ट्रैक्टर की टक्कर, तीन वाहन बांध में गिरे, जिंदगी से जंग लड़ रहा चालक
- नवरात्रि में नवाचार: जिला पंचायत अध्यक्ष का दायित्व बेटियों को सौंपा, प्रभारी मंत्री से वीडियो कॉल पर की चर्चा

