पंजाब के बठिंडा के गांव रायके कलां में दो पक्षों के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। मामले को शांत कराने पहुंची पुलिस टीम पर 100 से ज्यादा अधिक लोगों ने पुलिस पर हमला कर दिया. स्थिति इतनी बिगड़ चुकी थी कि हमलावरों ने पुलिसकर्मियों पर धारदार हथियारों और ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया। तनाव बढ़ने के कारण पुलिस की तरफ से भी हवाई फायरिंग की गई।
स्थानीय लोगों के अनुसार वे अपने घर के बाहर बैठे थे, तभी कुछ लोग भागते हुए उनके घर में घुस गए। उनके पीछे गांव के 100 से अधिक लोगों की भीड़ थी, जो इन लोगों को मारने-पीटने के इरादे से आई थी। घर में घुसे लोगों ने अंदर से कुंडी लगा ली थी। इसके बाद गांववालों ने हंगामा शुरू कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन भीड़ ने पुलिस टीम पर ही हमला कर दिया।
मामले को लेकर डीएसपी हरजीत सिंह मान ने बताया कि मेले के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए नंदगढ़ थाना पुलिस लगातार गश्त कर रही थी। पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव में दो पक्षों के बीच विवाद हुआ है। विवाद का कारण कुछ शरारती तत्व थे, जो नशे में थे और शराब पीकर हंगामा कर रहे थे। एक व्यक्ति ने दूसरे पक्ष के घर में घुसकर विवाद को और बढ़ा दिया।

डीएसपी के अनुसार, सूचना पर एसएचओ और उनकी टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। लेकिन नशे में धुत हमलावरों ने एसएचओ की बात मानने के बजाय पुलिस पार्टी पर तेजधार हथियारों, कृपाण, पत्थरों और ईंटों से हमला कर दिया। स्थिति इतनी गंभीर हो गई कि पुलिस को भीड़ को तितर-बितर करने के लिए हवाई फायरिंग करनी पड़ी, जिसके बाद हमलावर भाग गए। डीएसपी हरजीत सिंह मान ने बताया कि इस हमले में एसएचओ सहित कई पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हुए।
- RR vs MI IPL 2026 : 11-11 ओवर के रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, लगाई जीत की हैट्रिक
- CG Bird Flu : केंद्रीय टीम की रिपोर्ट में 1 करोड़ का नुकसान, 22,808 मुर्गियां और 25,896 अंडो को किया गया नष्ट
- 3 भाई-बहनों ने की सुसाइड की कोशिश: तालाब में लगाई छलांग, 1 युवक की मौत
- योगी सरकार की सख्त निगरानी का असर, पेट्रोल-डीजल और एलपीजी की कालाबाजारी पर शिकंजा, 23 हजार से ज्यादा छापे और 238 एफआईआर
- ‘ये भाजपा सरकार है या सर्कस…’, अखिलेश ने रवि किशन पर बोला हमला, कहा- सासंद जनता का प्रतिनिधि होता है, मुख्यमंत्री का खिलौना नहीं
