जालंधर. पंजाब में नगर निगम चुनाव को लेकर लगातार अपडेट आने लगा है। चुनाव को सुचारू रूप से करने के लिए मैदान में आईएस अफसरों को उतारा गया है। लगभग 22 अफसरों को ऑब्जर्वर की जिम्मेदारी दी गई है।
पंजाब में 21 दिसंबर को होने वाले पांच नगर निगम और 44 काउंसिल चुनाव के नामांकन का आज आखिरी दिन है। ऐसे में निर्वाचन आयोग की ओर से 22 आईएस अधिकारियों को आब्जर्वर के तौर पर नियुक्त कर लिया गया है। इनमें से 5 को नगर निगम चुनावों की जिम्मेदारी दी गई है और बाकी के बचे आईएस अधिकारियों को नगर पंचायतों में आब्जर्वर के तौर पर तैनात किया गया है।

शिकायत पर होगी पैनी नजर
आब्जर्वर को चुनाव से जुड़े हर चीजों पर ध्यान देना होगा। नियुक्त किए गए सारे आईएस अधिकारी आज अपनी ड्यूटी संभाल लेंगे। आयोग की ओर से उन्हें ये आदेश दे दिए गए हैं कि सारे जिलों में लॉ एंड ऑर्डर चुनाव से संबंधित शिकायतों और आचार संहिता के बारे में उन्हें खास भूमिका निभानी है। कोई भी शिकायत आने पर उन्हें अच्छी तरह इसकी जांच करना होगा और इसकी जानकारी भी देनी होगी।
- सड़क पर इफ्तार, वीडियो सामने आया तो हिंदू रक्षा दल ने कर दिया ये ऐलान, क्षेत्र में पुलिस बल की तैनाती के संकेत
- त्योहारों से पहले इंदौर पुलिस का बड़ा एक्शन: 5 बदमाश जिलाबदर, 11 पर सख्त निगरानी, कमिश्नर के आदेश से मचा हड़कंप
- Congress Mission 2026: राजस्थान के इन 3 दिग्गजों के कंधे पर 5 राज्यों की जिम्मेदारी, टिकट बंटवारे से लेकर रणनीति तक सब कुछ इनके हाथ
- राज्यपाल डेका से रक्षा महाविद्यालय के अध्ययन दल ने की मुलाकात, कहा- सुंदर संस्कृति, कला और परंपराओं वाला मनोरम प्रदेश है छत्तीसगढ़
- पटना में प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में उछाल, 2 रू. प्रति लीटर की बढ़ोतरी, जानें क्या है वजह

