चंडीगढ़: चंडीगढ़ से राहतभरी खबर सामने आई है, जिसके अनुसार भाजपा मुख्यालय के बाहर हुए ग्रेनेड हमले के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है. पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस टीम ने यह बड़ी कार्रवाई करते हुए रूपनगर जिले से दो युवकों को गिरफ्तार किया है.आरोपियों की पहचान मोरिंडा क्षेत्र के गांव रत्नगढ़ निवासी अमन सिंह और गुरतेज सिंह के रूप में हुई है. दोनों से पूछताछ जारी है.

पुलिस सूत्रों के अनुसार, दोनों आरोपियों को मोबाइल लोकेशन के आधार पर ट्रेस कर पकड़ा गया. फिलहाल पुलिस उनसे गहन पूछताछ कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि उन्होंने खुद इस वारदात को अंजाम दिया या किसी बड़ी साजिश का हिस्सा थे.

इस मामले में रूपनगर के एसएसपी मनिंदर सिंह ने बताया कि जांच अभी जारी है और सभी पहलुओं पर बारीकी से काम किया जा रहा है. पुलिस अभी किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से बच रही है. वहीं, जांच में इस हमले के तार पाकिस्तान से जुड़े होने की आशंका जताई जा रही है. सूत्रों के मुताबिक, हमले में इस्तेमाल किया गया हैंड ग्रेनेड कथित तौर पर पाकिस्तान निर्मित GHD-2 टाइप का है, जिसे सीमा पार से भेजे जाने की संभावना है.

पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पूरे नेटवर्क का पता लगाने में जुटी हैं, ताकि किसी बड़े खतरे को समय रहते रोका जा सके. हमको बताने की इससे पहले की पंजाब की कई स्थानों में ग्रेनाइट से हमला हुआ है, कभी किसी के घरों को निशाने पर लिया गया है तो कई बार व्यवसायियों व्यावसायिक दुकानों पर इस तरह के हमले की खबर सामने आई है आखिर पंजाब में लगातार इस तरह के मामले क्यों हो रहे हैं इसकी भी जानकारी लेने की कोशिश कर रही है.

लगातार मिल रही धमकियां

आपको बता दे कि पंजाब में लगातार माहौल बिगड़ा हुआ नजर आ रहा है. ईमेल के जरिए और फोन के जरिए लोगों को धमकाना एक आम बात हो गई है लेकिन जो व्यक्ति इस स्थिति से गुजरता है उसे काफी तकलीफों का सामना करना पड़ता है. इसके पहले पंजाब की कोई स्कूलों को उड़ने की धमकी भरे ईमेल आए हैं. वहीं बीते दिनों चंडीगढ़ और हरियाणा हाई कोर्ट को भी उड़ने की धमकी मिली थी जिसके बाद आई अलर्ट करते हुए पुलिस निगरानी कर रही थी और सर्चिंग अभियान शुरू किया गया था.