Join Whatsapp Group
यहाँ क्लिक करेंजालंधर। पंजाब में लगातार अपराध बढ़ रहा है, लेकिन अच्छी बात यह है कि पुलिस की टीम इस पर नकेल कस रही है, फिर चाहे वह किसी भी अपराध में लिप्त हो। ऐसा ही एक मामला लुधियाना में रात करीब 11:45 बजे सामने आया है, जहां पुलिस और एक किडनैपर के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में किडनैपर की जांघ में गोली लगी। अपराधी धनांसू साइकिल वैली की ओर से बाइक से जा रहा था। पुलिस को सूचना मिली कि वह शाहकोट में एक युवक के अपहरण के मामले में फरार है।
जैसे ही पुलिस को इसकी सूचना मिलेगा किडनैपर की घेराबंदी करने लगे और उसे दबोचने की तैयारी करने लगे। इस घेराबंदी में कोई पुलिस वाले शामिल थे लेकिन किडनैपर भागने की कोशिश करता रहा।
बदमाश के जांघ पर गोली लगी
पुलिस ने जब सड़क पर नाकाबंदी कर अपराधी को रुकने का इशारा किया तो उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। अच्छी बात यह है कि गोली किसी पुलिसकर्मी को नहीं लगी। पुलिस कर्मियों ने जवाबी कार्रवाई की, जिससे बदमाश के जांघ पर गोली लगी और वह घायल हो गया। जिसके बाद बदमाश बाइक समेत जमीन पर गिर गया।

हालत को देखते हुए पुलिस ने इसे अपराधी को जमीन से उठाया। एडीसीपी अमनदीप सिंह बराड़ और सीआईए-1 के इंस्पेक्टर राजेश तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायल किडनैपर को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने एक बार फिर गैंगस्टरों के खिलाफ बड़ा ऑपरेशन शुरू किया है। आरोपी लुधियाना में कई मामलों में भगोड़ा भी घोषित है। अपराधी का उपचार करवाने के बाद उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।
- विकासखंड स्तर पर होगा स्वासथ्य सुविधाओं का विकास, सीएम धामी ने दी वित्तीय स्वीकृति
- सोनू बनकर दोस्ती, दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी; मुस्लिम युवक ने गर्भवती युवती पर धर्म परिवर्तन का बनाया दबाव, पुलिस ने सुरक्षित किया बरामद, आरोपी गिरफ्तार
- उद्योग मंत्री के विभागों के लिए एक हजार 823 करोड़ से अधिक की अनुदान मांगें पारित, लखनलाल देवांगन ने बताया – राज्य को अब तक मिले 8 लाख करोड़ से अधिक निवेश प्रस्ताव
- 757 किलो गांजा और हजारों नशीली दवा को पुलिस ने किया नष्ट, देखें VIDEO…
- CG News : भाजपा महिला पार्षद ने जहर खाकर की आत्महत्या की कोशिश, अस्पताल में नेताओं की लगी भीड़
