चंडीगढ़. पंजाब पुलिस ने शुक्रवार को खुफिया सूचना पर आधारित अभियान के तहत पाकिस्तान से कथित रूप से जुड़े एक सीमा पार हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया और अमृतसर से उसके सात गुर्गों को गिरफ्तार कर लिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया,‘‘ शमशेर सिंह उर्फ सिमा, अमनदीप सिंह उर्फ बॉबी, बलविंदर सिंह उर्फ काका, गुरदेव सिंह, करणप्रीत सिंह, हरमन सिंह को गिरफ्तार किया गया है तथा एक किशोर को हिरासत में लिया गया है। ये सभी अमृतसर के निवासी हैं।’’ उन्होंने कहा कि उनके कब्जे से 15 अत्याधुनिक पिस्तौलें बरामद की गई हैं।
डीजीपी ने कहा,‘‘खुफिया सूचना पर आधारित एक बड़े अभियान में, अमृतसर आयुक्त पुलिस ने पाकिस्तान से जुड़े एक बड़े सीमा पार हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है।’’
उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि गिरफ्तार आरोपी सोशल मीडिया के जरिए एक पाकिस्तानी ‘हैंडलर’ के संपर्क में थे और पूरे पंजाब में अवैध हथियारों की खरीद एवं आपूर्ति में सक्रिय रूप से शामिल थे।

उन्होंने कहा, ‘‘अमृतसर के छावनी थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई हैं। आगे और पीछे की कड़ियों समेत पूरे नेटवर्क को बेनकाब करने और उसे ध्वस्त करने के लिए मामले की जांच की जा रही है।’’ डीजीपी ने सीमा पार हथियार तस्करी के नेटवर्क को ध्वस्त करने और राज्य में अवैध हथियारों एवं संगठित अपराध के प्रसार पर अंकुश लगाने के लिए पंजाब पुलिस की प्रतिबद्धता दोहराई।
- विधानसभा के सामने आत्मदाह की धमकी : कथावाचक डॉ. रामानुरागी ने मंत्री पर लगाए गंभीर आरोप, कहा- कथा के बाद नहीं दिए गए पैसे
- MP के तीन टोल पर 6 गुना वसूली: सुप्रीम कोर्ट ने इंदौर हाई कोर्ट को 3 महीने में सुनवाई के दिए निर्देश, बताया नोएडा ब्रिज टोल वसूली जैसा मामला
- सीएम धामी ने कैंप कार्यालय में जनता से की मुलाकात, समस्याओं को सुन त्वरित निदान का दिया निर्देश
- Bihar Top News 14 march 2026: सीएम के हेलीपैड पर घुसा सांड, धू-धू कर जला हाईवा, नाबालिग छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म, लाखों की संपत्ति ले उडे़ चोर, अपराधियों की अंधाधुंध फायरिंग, सभी खबरें पढ़ें एक क्लिक पर…
- नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट में अत्याधुनिक MRO की होगी सुविधा, Akasa Air के सहयोग से पहल कर रही योगी सरकार
