अमृतसर। नशे के खिलाफ पंजाब में बड़ी मुहिम छेड़ी गई है। एक-एक करके सभी नशा तस्करों को ठिकाने लगाने की कोशिश पंजाब पुलिस कर रही है। इसके चलते कई सर्चिंग ऑपरेशन किया जा रहे हैं। अच्छी बात यह रही कि अमृतसर में एक बड़ा नशा तस्कर गिरफ्तार हुआ है, जिसके पास से करोड़ों की हेरोइन बरामद की गईहै।
इसका अंतरराष्ट्रीय मूल्य काफी अधिक मानी जा रही है। नारकोटिक्स टास्क फोर्स (NTF) ने अमृतसर के छेहर्टा इलाके में एक युवक को 15 किलो 400 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान प्रभजीत सिंह पुत्र कवलजीत सिंह, निवासी गांव मोदे, हलका अटारी, अमृतसर के रूप में हुई है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुटी है। ज़ब्त की गई हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में कीमत लगभग 80 करोड़ रुपये आंकी गई है।

जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी ड्रोन के ज़रिए पाकिस्तान से आयातित हेरोइन लेकर स्विफ्ट कार से अमृतसर की ओर जा रहा था। रास्ते में पुलिस ने गाड़ी को रोका और तलाशी के दौरान भारी मात्रा में हेरोइन बरामद की। फ़िलहाल, पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। माना जा रहा है कि इस आरोपी के साथ और कई लोगों के जुड़े होने की जानकारी सामने आ सकती है।
- दिल्ली में LPG आपूर्ति पर सख्ती: गोदाम से बिक्री पर रोक, प्रवासी श्रमिकों को 5 किलो सिलेंडर की सुविधा
- MP में सशक्त बन रही पंचायती राज संस्थाएं: 16,773 परियोजना कार्य पूरे, पंचायत प्रोत्साहन योजना में इन 14 जिलों ने किया बेहतर प्रदर्शन
- सीतापुर अग्निकांड का सीएम योगी ने लिया संज्ञान, परिजनों को 4-4 लाख की आर्थिक सहायता, मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत घर देने की प्रक्रिया भी शुरू
- भारत की बेटी बनेगी वाशिंगटन डीसी की मेयर? जीत के लिए बनाया ये जबरदस्त सुपरप्लान
- CG Morning News : मुख्यमंत्री साय जाएंगे जशपुर दौरे पर…भाजपा का 47वां स्थापना दिवस आज… छात्र संघ चुनाव बहाली को लेकर NSUI का प्रदेशभर में प्रदर्शन… शारदा चौक चौड़ीकरण को लेकर कांग्रेस का आंदोलन…

