जालंधर में गोराया के पास हाईवे पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से लुधियाना कमिश्नरेट पुलिस के एएसआई की मौत हो गई। मृतक की पहचान लुधियाना के 54 साल के बलवीर चंद पुत्र मदन लाल के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
इस खबर के मिलने के बाद परिवार के लोगों में दुख की लहर दौड़ गई है। सभी इस खबर के मिलने के बाद से बेहद दुखी है।
जानकारी के अनुसार मृतक एएसआई बलवीर चंद के बेटे सचिन ने बताया कि उसके पिता लुधियाना कमिश्नरेट पुलिस में एएसआई के पद पर कार्यरत थे। हर दिन की तरह एएसआई बलवीर चंद अपनी ड्यूटी पर गए थे। वह अपना काम खत्म कर अपने बाइक पर सवार घर जा रहे थे तो गोराया के पास नेशनल हाईवे पर एक तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें साइड मार दी, जिससे वह अपने बाइक सहित अनियंत्रित हो गए और रोड पर गिर गए। घटना में उन्हें गंभीर चोटें आईं थी। जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए लुधियाना के डीएमसी अस्पताल में ले जाना पड़ा। जहां उनकी की मौत हो गई।

- GST Council Meeting: देश के टैक्स सिस्टम में बड़ा बदलाव होने जा रहा, बदल जाएंगे ‘इनपुट टैक्स क्रेडिट’ के नियम, व्यापारियों को होगा फायदा
- ठाकरे भाइयों विरोध मार्च पर CM फडणवीस ने कसा तंज, दोनों नेताओं को गजनी कहा
- आर-पार के मूड में रायसेन के पटवारी: 450 से ज्यादा पटवारियों का ऐलान- नहीं बनेंगे ‘निष्पादक’, दी ये चेतावनी
- गुरुद्वारा नानकमत्ता साहिब में CM धामी ने किया श्रमदान, स्वच्छता को जनभागीदारी से जोड़ने का संदेश
- ट्रम्प के कामकाज से 70% अमेरिकी असंतुष्ट, मिडटर्म चुनाव में हार का खतरा ; अपनी ही पार्टी में बगावत तेज

