लुधियाना : नशे के खिलाफ पंजाब सरकार लगातार अभियान चला रही है। पंजाब पुलिस एक-एक कर सभी जिलों में सक्रिय तस्करो को ठिकाने लगा रहे हैं। इस दौरान लुधियाना के तलवंडी गांव में पंजाब पुलिस ने बड़े स्तर पर कार्रवाई की है। स्पेशल डीजीपी गुरप्रीत कौर दियो की अगुवाई में थाना लाडोवाल के अधीन आने वाले तलवंडी गांव और आस-पास के क्षेत्रों में नशा तस्करों के खिलाफ विशेष सर्च ऑपरेशन चलाया गया। इस दौरान लगातार छापेमारी की गई।
इस ऑपरेशन में पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा, डीसीपी और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में 300 से अधिक पुलिसकर्मियों ने हिस्सा लिया। पुलिस ने गांव के सरपंच की मौजूदगी में कई घरों पर छापेमारी की। जानकारी के अनुसार, तलवंडी गांव में 26 प्रमुख नशा सप्लायर हैं, जिनके नाम पहले से पुलिस की संदिग्ध सूची में शामिल थे। इन्हीं के घरों को इस कार्रवाई के दौरान निशाना बनाया गया।

डीजीपी गुरप्रीत दियो ने बताया कि लुधियाना में अब तक 14 तस्करों के घरों पर जेसीबी चल चुकी है। उन्होंने बताया कि आज गांव से तीन नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया है और उनसे चिट्टा भी बरामद हुआ है। उन्होंने खुलासा किया कि इस गांव में 26 मुख्य सप्लायर सक्रिय हैं और अब पुलिस की नजर बाकी तस्करों पर है। उन्होंने कहा कि 1 मार्च से अब तक पंजाब में 570 नशा तस्करी के मामले दर्ज किए गए हैं और 700 तस्करों को जेल भेजा गया है। इसके अलावा, 3.5 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की गई है और संपत्ति ज़ब्ती की अनुमति के लिए दस्तावेज दिल्ली भेजे गए हैं।
- मोतिहारी जहरीली शराब कांड पर तेज हुई सियासत, पीड़ितों के परिजनों से मिलने पहुंचे RJD के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, बोले- लालू को तो लोगों ने सिर्फ बदनाम किया….
- बॉस से कभी आगे मत निकलो….करिप्टेड पोस्ट के जरिए राघव चड्ढा का केजरीवाल पर तंज, शेयर किया पोस्ट
- जनादेश न मिलने पर इस्तीफा देंगे सबसे अमीर MLA! 51 प्रतिशत लोगों के हाथ में संजय पाठक की विधायकी, हनुमान जी की कसम खाकर किया ये ऐलान
- उमरिया में बाघ का शव मिलने से हड़कंप: करंट लगने से मौत की आशंका, मौके पर पहुंचा वन अमला
- Rajasthan News: राजस्थान हाउसिंग बोर्ड की भर्ती पर हाईकोर्ट का स्टे, टाइपिंग टेस्ट के अंकों पर फंसा पेंच!

