पंजाब पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए सीमा पार से हथियारों की तस्करी में शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस महानिदेशक (DGP) गौरव यादव ने जानकारी दी कि इन लोगों के पास से कुल सात अवैध हथियार बरामद किए गए हैं।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अमृतसर के दाओके गांव निवासी 20 वर्षीय आकाशदीप सिंह उर्फ आकाश, बाघा कलां गांव के 23 वर्षीय रमनप्रीत सिंह, फिरोजपुर के सुर सिंह गांव के 25 वर्षीय प्रताप सिंह और अमृतसर के देबी वाला बाजार के 25 वर्षीय सरबजीत सिंह उर्फ बब्बल के रूप में हुई है।
पुलिस ने इनके पास से दो 9MM PX5, दो 9MM ग्लॉक और तीन .30 बोर की पिस्टलें जब्त की हैं। डीजीपी यादव ने बताया कि यह गिरोह पाकिस्तान स्थित तस्करों से संपर्क में था और भारत-पाक सीमा के पास से हथियारों की खेप प्राप्त कर राज्य के गैंगस्टरों को सप्लाई कर रहा था। उन्होंने कहा कि आरोपी सीमावर्ती इलाकों में सक्रिय थे और पूरे नेटवर्क की जांच अभी जारी है।

स्वतंत्रता दिवस से पहले सुरक्षा व्यवस्था सख्त
अमृतसर के पुलिस आयुक्त गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस से पहले सुरक्षा व्यवस्था को सख्त करते हुए पुलिस ने खुफिया जानकारी के आधार पर छेहरटा थाना क्षेत्र से आकाश और रमन को गिरफ्तार किया, जिनके पास से चार पिस्तौलें बरामद हुईं। इसके बाद उनके दो अन्य साथी प्रताप और सरबजीत को भी गिरफ्तार कर उनके पास से तीन और हथियार जब्त किए गए।
- Holi के रंग कलेक्टर के संग: DJ की धुन पर थिरके IAS अफसर, कहा- महाराष्ट्र से कई गुना अच्छी बुंदेलखंडी होली
- तोप-तलवार और हवाई फायरिंग… राजस्थान के इस गांव में मनाई जाती है ‘बारूद वाली’ अनोखी होली
- रियाद में स्थित अमेरिकी दूतावास पर संदिग्ध ड्रोन हमला, CIA स्टेशन को निशाना बनाने का दावा
- रोहतास में बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक….सभी ने मुल्तानी मिट्टी से खेली होली, केमिकल वाले रंगों को कहा अलविदा
- ‘तेरा किसी और के साथ…’, बीवी और बेटी को मारा चाकू, फिर खुद ने ही पुलिस को फोन कर दी जानकारी, हैरान कर देगी वारदात

