अमृतसर। पंजाब में केंद्र सरकार का एक बार फिर से विरोध किया जा रहा है। केंद्र सरकार द्वारा चल रहे सांसद सेशन में बिजली बिल 2025 और बीज बिल 2025 लाने की घोषणा के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चे द्वारा इसका विरोध किए जाने की तैयारी कर ली है।
इसके लिए अमृतसर जिले के कई किसान एक जुट होकर फिर से प्रदर्शन की घोषणा कर दिए हैं। कई श्रेणीं के लोग होंगे शामिल जानकारी के अनुसार इस विरोध प्रदर्शन में किसानों, ग्रामीण/कृषि श्रमिकों, के अलावा कर्मचारियों, बिजली कर्मचारी संगठनों व ट्रेड यूनियनों ने भी हिस्सा लेने की घोषणा की है।
इस प्रदर्शन के लिए किसान नेता बघेल सिंह की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई है, जिसमें यह निर्णय लिया गया है कि जिस दिन संसद में बिजली संशोधन बिल 2025 और बीज संशोधन बिल 2025 प्रस्तुत किए जाएंगे और चारों श्रम-विरोधी कानूनों को निरस्त करवाने के लिए अगले दिन दोपहर 12 से 3 बजे तक ट्रेनें रोकी जाएंगी।इसके अलावा 16 जनवरी को एस.ई. बिजली बोर्ड के कार्यालय के सामने विशाल धरने लगाए जाएंगे और गांवों, कस्बों और शहरों में सभाएं आयोजित की जाएंगी।

इस प्रदर्शन को लोगो तक पहुंचाने के लिए मोटरसाइकिल/ट्रैक्टर मार्च निकालकर संघर्ष को तेज किया जाएगा और जन समर्थन जुटाया जाएगा। इसमें बड़े पैमाने में लोगों को जोड़ने की तैयारी की जा चुकी है।
- सियाचिन की जमा देने वाली ठंड हो या फिर… CM योगी टाइम्स सम्मान में हुए भावुक, कहा- सेना का त्याग शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता
- ‘डामर’ नहीं, भ्रष्टाचार बिछाया है: कागजों पर चमचमाती सड़कें दिखाकर फर्जी इनवॉइस का खेल, 18 करोड़ का महाघोटाला उजागर! EOW का बड़ा एक्शन
- मित्तल हॉस्पिटल पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मेहरबान ! : मरीज के परिजन से की थी अवैध वसूली, जांच में दोषी के बाद भी अब तक नहीं हुई कार्रवाई
- CSK vs DC IPL 2026 : चेन्नई ने दिल्ली को 23 रन से हराया, सैमसन ने जड़ा शतक, ओवर्टन ने झटके 4 विकेट
- बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार दो भाइयों को रौंदा, एक की मौत, दूसरा घायल
