अमृतसर. पंजाब के लोग जल्द ही नई सरकारी बसों में यात्रा करेंगे। पुरानी बसों के तेज शोर से भी लोगों को राहत मिलेगी। पंजाब सरकार नई बसें खरीद रही है, जिसके तहत पंजाब रोडवेज और पीआरटीसी के बेड़े में 1262 नई बसें शामिल की जाएंगी।
परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने इस संबंध में अधिकारियों को निर्देश दिए कि नई बसों को शामिल करने की प्रक्रिया को तेज किया जाए। इसके तहत पनबस के बेड़े में 100 मिनी बसें, पीआरटीसी को 606 बसें और 656 मिनी बसें शामिल होंगी। मंत्री भुल्लर ने इस मुद्दे पर एक बैठक भी की।
उन्होंने कहा कि सरकारी बस सेवा में लोगों का भरोसा फिर से बढ़ा है, जिसके चलते प्रति किलोमीटर आय में वृद्धि हुई है। परिवहन मंत्री ने पंजाब रोडवेज और पीआरटीसी अधिकारियों को निर्देश दिए कि पुरानी बसों के खराब होने से पहले नई बसें खरीदने की प्रक्रिया पूरी कर ली जाए।

मंत्री भुल्लर ने की बैठक
पंजाब सिविल सचिवालय में परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने पनबस और पीआरटीसी की कर्मचारी यूनियनों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने यूनियनों को आश्वासन दिया कि राज्य सरकार उनकी सभी मांगों पर विचार करेगी। बैठक में पनबस और पीआरटीसी को अधिक लाभ कमाने और विभागीय कार्यों को बेहतर बनाने के लिए विस्तृत चर्चा हुई। कैबिनेट मंत्री ने वरिष्ठ अधिकारियों को कर्मचारियों की प्रमुख मांगों से संबंधित तकनीकी पहलुओं की जांच करने और जल्द रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
- Bastar News Update : घोषणाओं में तीन महीने का राशन, हकीकत में एक महीने के लिए भी जद्दोजहद… ईंट भट्ठों की आग में जल रहे जंगल… बिजली गिरने से मवेशियों की मौत… मधुमक्खियों के हमले से बाजार में भगदड़, किशोर की हालत गंभीर…
- IIT दिल्ली रीडेवलपमेंट प्लान: अगले एक दशक में बनेगा वर्ल्ड क्लास कैंपस, 10 हजार करोड़ की योजना, वैश्विक स्तर के कोर्स शुरू करने की तैयारी
- बीजेपी का स्थापना दिवसः 1980 में बनी पार्टी कैसे बनी दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी? BJP ने कमल का फूल ही क्यों चुना? संस्थापक सदस्यों में एक मुस्लिम भी थे, पढ़े भाजपा के बनने से लेकर फलने-फूलने तक की कहानी
- भाजपा के नए जिला कार्यालय का फिर ‘शक्ति प्रदर्शन’ के बीच भूमिपूजन, क्या इस बार पूरा होगा 9 साल का इंतज़ार ?
- इंदौर भीषण सड़क हादसे में 4 मौतः दुल्हन लेकर लौट रहे बराती की कार ट्रक के पीछे घुसी, कार में 11 लोग थे सवार, आक्रोशित परिजनों ने सड़क पर लगाया जाम
