चंडीगढ़। पंजाब में एक बार फिर से हड़कंप मच गया है। सोमवार को चंडीगढ़ और जालंधर के कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली। शहर के डीपीएस स्कूल, मेयर वर्ल्ड स्कूल और एक अन्य डीपीएस स्कूल को ईमेल के जरिए यह धमकी भेजी गई थी। वही चंडीगढ़ के भी स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। जानकारी के अनुसार, सेक्टर-41, सेक्टर-32, सेक्टर-47 और सेक्टर-45 स्थित स्कूलों को यह धमकी भरा ईमेल मिला है। एक साथ इतने सारे स्कूलों को उड़ाने की धमकी मिलने के बाद वहां सनसनी फैल गई है।
इस घटना के बाद अभिभावकों में चिंता का माहौल है, क्योंकि हाल के दिनों में इस तरह की धमकियों की घटनाएं बढ़ी हैं। पुलिस ने लोगों से अफवाहों से बचने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना देने की अपील की है।
कोर्ट कांप्लेक्स को खाली करवाया
बड़ी बात यह है कि स्कूल को उड़ाने के साथ इसी बीच फिरोजपुर के कोर्ट कांप्लेक्स को भी बम से उड़ाने की धमकी आई है। इसके बाद कोर्ट कांप्लेक्स को खाली करवा दिया है।

पुलिस और साइबर सेल जांच में जुटी
धमकी मिलने के बाद स्कूल प्रशासन तुरंत हरकत में आया और पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस टीमों ने बम स्क्वॉयड और डॉग स्क्वॉयड के साथ स्कूल परिसरों की गहन जांच शुरू कर दी। एहतियात के तौर पर सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी कर दी गई है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, ईमेल के स्रोत का पता लगाने के लिए साइबर सेल को भी जांच में शामिल किया गया है। शुरुआती जांच में पूरे मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है और हर पहलू पर नजर रखी जा रही है।
- ADC-S Swarm Drone System: भारत आसमान से करेगा स्मार्ट हमला; ट्रांसपोर्ट विमान ‘C-17 ग्लोबमास्टर’ और ‘C-130J सुपर हरक्यूलिस’ बनेंगे ‘ड्रोन अटैक मशीन’, 500 किमी दूर से दुश्मन पर होगा वार
- बिहार में बेलगाम हो गए हैं अपराधी, बदमाशों ने फिर खेल खूनी खेल, अपनों के सामने ही युवक के सीने में दाग दी गोलियां, हुईं मौत
- उत्तराखंड में बनेंगे 11 नए जिले? संघर्ष समिति ने फिर उठाई मांग, पूरी नहीं होने पर आंदोलन की दी चेतावनी
- Silver Gold Price Today : सोने और चांदी में गिरावट, जानिए आज कमोडिटी में कहां हो सकती है कमाई ?
- जेडी वेंस अमेरिका के अगले राष्ट्रपति बन सकते हैं? ईरान को अपशब्द बोलकर अपनों के बीच फंसे ट्रम्प
