लुधियाना। पंजाब में नगर निगम चुनाव को लेकर अच्छी तैयारी हो गई है। चुनाव संचालन अच्छी तरह से हो इसके लिए सभी प्रयास किया जा रहे हैं। 21 दिसंबर को नगर निगम और नगर परिषद चुनाव होंगे। इसे देखते हुए लुधियाना के स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है।
आपको बता दें कि स्कूलों में चुनाव सामग्री और मतदान कर्मचारियों को लाने-ले जाने के लिए बसों की व्यवस्था की गई है। इस संबंध में जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (विकास ) की तरफ़ से जारी पत्र के अनुसार लुधियाना के स्कूलों में 20 और 21 दिसंबर को छुट्टी के आदेश जारी कर दिए गए हैं।

आपको बता दें कि स्कूली बसों को भी चुनाव ड्यूटी में लगे लोगों के आने-जाने के लिए लगाया जाता है। यही कारण है कि इन दो दिन बच्चों को किसी भी तरह की तकलीफ ना हो इसके लिए छुट्टी घोषित की गई है।
- Sensex-Nifty Big Fall : 5 सेकंड में ही 2 लाख करोड़ रुपए स्वाहा, जानिए किन वजहों से शेयर बाजार में हाहाकार ?
- IAS मोहम्मद सुलेमान को हाईकोर्ट से बड़ी राहत: 2 महीने की जेल पर लगी रोक, ये है पूरा मामला
- सुबह की सैर बनी काल, तेज रफ्तार अनियंत्रित पिकअप कैंपर ने दो महिलाओं को रौंदा, मौके पर हुई मौत…
- सिंगरौली में छात्रों को जल्द मिलेगा आधुनिक खेल परिसर: ₹13.29 करोड़ की परियोजना पर एमओयू साइन
- Share Market Update : 550 अंक गिरा सेंसेक्स, 140 अंक नीचे निफ्टी, आईटी और रियल्टी शेयरों में बिकवाली

