अमृतसर। पंजाब में अब लगातार ठंडी बढ़ रही है। दिन में तो सामान्य लेकिन रात बहुत ज्यादा सर्द होने लगी है। मौसम विभाग के अनुसार 28 नवंबर से पंजाब के अधिकांश हिस्सों में रात का तापमान 4 से 6 डिग्री तक रह सकता है। 28 तारीख के बाद सभी को बेहद ठंडी का सामना करना पड़ेगा। अधिकांश जिले में ठिठुरन वाली सर्दी महसूस होगी।
अनुमान है कि जालंधर, कपूरथला, पटियाला, संगरूर, फतेहगढ़, लुधियाना और मोहाली के कई इलाकों में रात का तापमान 6 से 8 डिग्री तक रहने की संभावना है। दक्षिण और दक्षिण–पश्चिम पंजाब में तापमान सामान्य से कम रहेगा, जबकि बाकी हिस्सों में सामान्य से लेकर थोड़ा कम रहेगा।

उत्तरी और उत्तर-पूर्वी जिलों में अधिकतम तापमान 22 से 24 डिग्री रहने की उम्मीद है।बाकी जिलों में दिन का तापमान 24 से 26 डिग्री तक रह सकता है। दक्षिण-पश्चिम पंजाब में अधिकतम तापमान सामान्य से थोड़ा कम रहेगा, जबकि अन्य इलाकों में सामान्य से लेकर थोड़ा ज्यादा रह सकता है।
- रफ्तार ने लगाया जिंदगी पर ब्रेक! अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर, अस्पताल में मौत
- नैनीताल में दिल्ली की युवती से दुष्कर्म की कोशिश, नशे में धुत टैक्सी ड्राइवर से बचने के लिए रातभर जंगल में काटी रात
- व्हाइट हाउस ने देश भर के पादरियों को आमंत्रित किया, ईरान से जंग के बीच ओवल ऑफिस में प्रार्थना सभा, सामने आया VIDEO
- खाना परोसते समय होटल मालिक को आया ‘साइलेंट अटैक’, पल भर में थम गई सांसे, CCTV में कैद हुआ मौत का मंजर
- Green Pea Raita : गर्मी में इस बार बनाएं हरे मटर का रायता, सभी को आएगा काफी पसंद …

