चंडीगढ़। पंजाब में नेशनल हाईवे पर सफर करने वालों को अप्रैल के महीने से बड़ा खर्च पड़ने वाला है। इसका कारण नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) द्वारा टोल टैक्स की दरों में बढ़ोतरी है। अब लगभग राज्य के सभी टोल प्लाजा पर कम से कम 5 रुपए की बढ़ोतरी की गई है। नई दरें आज रात से लागू हो जाएंगी।
यह होंगी दरे
- लाडोवाल प्लाजा पर अब नई दरें इस प्रकार होंगी
- कार के सिंगल साइड के लिए अब ₹220 के बजाय ₹225 देने होंगे।
- वहीं आने-जाने के लिए ₹335 की जगह ₹340 चुकाने होंगे।
- LCV/LGV/मिनी बस के सिंगल यात्रा के लिए अब ₹365 (पहले ₹360)।
- वहीं आने-जाने के लिए ₹550 (पहले ₹545) लगेंगे।
- मंथली पास 340 के जगह 350 मासिक पास में भी ₹10 की मामूली बढ़ोतरी की गई है।
- सालाना पास पर ₹75 का बोझ

इस कारण बढ़ाई गई दरें
टोल टैक्स की दरों का निर्धारण होलसेल प्राइस इंडेक्स (WPI) के आधार पर किया जाता है। सड़क की लंबाई, फ्लाईओवर, अंडरपास और दी जाने वाली सुविधाओं के आधार पर यह शुल्क तय होता है। इस बार एनुअल रिवीज़न प्रोसेस के तहत करीब 2.5% से 10% तक का संशोधन किया गया है।
- MP-UP Sahyog Sammelan: विश्वनाथ-महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच MoU, सीएम डॉ. मोहन ने कहा- एमपी में निवेश की अनंत संभावनाएं
- गृह मंत्री विजय शर्मा ने नक्सलवाद के खात्मे पर भरी हुंकार, कहा- संकल्प लेने के साहस से 2 वर्ष में खत्म हुई 5 दशक की समस्या
- Chaitra Purnima 2026 : कब है चैत्र पूर्णिमा, जानिए इस दिन का पूरा महत्व …
- जानी मानी इंग्लिश टीचर नीतू सिंह के घर में लगी आग, मुखर्जी नगर में मची अफरा तफरी
- पंजाब में 1 अप्रैल से गेहूं की सरकारी खरीद शुरू, MSP 2275 रुपये प्रति क्विंटल तय
