पंजाब विधानसभा के बजट सत्र के दौरान उस समय सनसनी फैल गई जब पूरे विधान सभा को बम से उड़ाने की खबर सामने आई. ‘खालिस्तान नेशनल आर्मी’ के नाम से एक धमकी भरा ईमेल मिला है. इसमें आज दोपहर 1:11 बजे कार बम या ड्रोन हमले की धमकी मिलीं है. यह धमकी एक ईमेल के जरिए मिली है जिसके बाद विधानसभा में हर इलाके पर पुलिस है.
एजेंसी अपने स्तर पर जान शुरू कर दी है लेकिन इस ईमेल मिलने के बाद विधानसभा में बेहद भय उत्पन्न हो गया है. हर किसी को यह डर सता रहा है कि कहीं सच में विधानसभा में बम से धमाके ना हो जाए.

सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट हो चुकी है और विधानसभा के साथ-साथ आसपास के इलाकों में भी सघन जांच की जा रही है. इसके साथ ही ड्रोन पर भी नजर रखी जा रही है. पुलिस इसके साथ ईमेल भेजने वाले पर भी नजर बनाए हुए हैं और यह जानने की कोशिश कर रहे हैं कि आखिर किसने इस ईमेल को भेजा है.
- दिल्ली देश की पहली ‘रिंग मेट्रो’ वाली राजधानी बनीः पीएम मोदी ने 33,500 करोड़ की दी सौगात, महिलाओं को सौंपी फ्लैट्स की चाबियां
- MP की राजधानी में जूनियर डॉक्टर का प्रदर्शन: स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग, डिमांड पूरी न होने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी
- आतंक की नर्सरी अल-फलाह के चेयरमैन जावेद सिद्दीकी को जमानत: ईडी ने किया विरोध, कोर्ट ने बताई फैसले के पीछे की वजह
- रांची में बदमाशों का तांडव, एयरपोर्ट इलाके में टीटोस फैमली रेस्टोरेंट में ताबड़तोड़ फायरिंग, वेटर की गोली मारकर हत्या
- MP में लगता है 9 दिनों तक कुंवारों के देवता का दरबार: पान और नारियल अर्पित कर लगाते हैं अर्जी, बिल्लम बावजी के दर्शन से शादी होने की मान्यता

