पंजाब और चंडीगढ़ में इस बार नवंबर का महीना शुष्क रहा है। इस दौरान 99% कम बारिश हुई, जिससे ठंड भी अपेक्षाकृत कम महसूस की गई। बीते दिन पंजाब के तापमान में 1.2 डिग्री और चंडीगढ़ में 1.9 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई, लेकिन न्यूनतम तापमान अब भी सामान्य से 2.6 डिग्री अधिक बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, आज के लिए धुंध का अलर्ट नहीं है, हालांकि बुधवार को कुछ इलाकों में धुंध छाने की संभावना है।
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि पंजाब-चंडीगढ़ के आसपास के पहाड़ी क्षेत्रों में इस बार सामान्य से काफी कम बर्फबारी हुई है, यही कारण है कि उत्तर भारत में तापमान सामान्य से अधिक दर्ज हो रहा है। अगले एक हफ्ते तक किसी भी पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना नहीं है, जिसके चलते पंजाब और चंडीगढ़ में बारिश नहीं होगी। तापमान में हल्की गिरावट देखी जा सकती है, लेकिन मौसम शुष्क बना रहेगा।
पंजाब की हवा साफ, लेकिन चंडीगढ़ में हालात खराब
पंजाब में हवा की गुणवत्ता में सुधार हुआ है। कुछ हफ्ते पहले अमृतसर का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 300 से अधिक था, जो अब घटकर 118 पर आ गया है। इसी तरह, बठिंडा में AQI 117, जालंधर में 151, खन्ना में 191, पटियाला में 184, लुधियाना में 138 और रूपनगर में 123 दर्ज किया गया। हालांकि, सबसे प्रदूषित हवा मंडी गोबिंदगढ़ की है, जहां AQI 207 है।

चंडीगढ़ में वायु प्रदूषण की स्थिति अब भी गंभीर बनी हुई है। यहां के सेक्टर 53 में AQI 300 तक पहुंच गया है, जबकि सेक्टर 22 में यह 259 और सेक्टर 25 में 236 पर है। इन हालातों के कारण चंडीगढ़ में सांस लेना अब भी मुश्किल हो रहा है।
- Rajasthan News: कोटा ज्वेलर्स शोरूम में ₹1 करोड़ की चोरी का खुलासा: बंगाल से प्लान बनाकर भेजा गया था कारीगर
- Bihar Weather Report: बिहार में मौसम ने बदली अपनी चाल, दिन में गर्म, तो शाम ढलते ही हो रहा ठंड का एहसास
- Rajasthan News: चप्पलों के सोल में छिपाकर ले जा रहे थे 35 लाख की ब्राउन शुगर
- Rajasthan News: कोटा में दर्दनाक हादसा: तीन मंजिला इमारत ढही, एक की मौत, मलबे में दबे कई लोग
- Happy Propose Day 2026 : आज है प्यार के इजहार का दिन, इस तरह करें अपने दिल की बात …


