Punjab Weather अमृतसर. शुक्रवार को पंजाब में अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं देखा गया, लेकिन यह सामान्य से 2.9 डिग्री सेल्सियस अधिक था। राज्य में सबसे अधिक तापमान बठिंडा में 32.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, आज भी तापमान में कोई खास परिवर्तन नहीं होगा, लेकिन इसके बाद औसत तापमान में 4 डिग्री की वृद्धि हो सकती है।
पंजाब, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर से सटे क्षेत्रों में पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव जारी है। इसी कारण आज पंजाब के तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अगले कुछ दिनों में तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है, हालांकि रातें ठंडी बनी रहेंगी। दिन और रात के तापमान में 10 से 15 डिग्री तक का अंतर देखा जा सकता है।
बारिश की संभावना नहीं
मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, अगले एक हफ्ते तक पंजाब में न तो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहेगा और न ही तापमान में बहुत अधिक वृद्धि होगी। आसमान साफ रहेगा और धूप खिली रहेगी, जिससे तापमान में 4 डिग्री तक की बढ़ोतरी संभव है।

अगर पंजाब के प्रमुख शहरों की बात करें तो
अमृतसर: आज आसमान साफ रहेगा और धूप खिली रहेगी। तापमान 13 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।
- जालंधर: यहां भी मौसम साफ रहेगा, और तापमान 12 से 31 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया।
- लुधियाना: आसमान साफ रहेगा, और तापमान 13 से 31 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।
- पटियाला: आज धूप खिली रहेगी और तापमान 15 से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।
- मोहाली: यहां भी मौसम साफ रहेगा, और तापमान 16 से 31 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया।
- अरब सागर में ONGC के मानव रहित प्लेटफॉर्म पर बड़ी चोरी का पर्दाफाश, मुंबई पुलिस ने 3 चोरों किया गिरफ्तार
- ट्रक ने बिजली के खंभे को किया क्षतिग्रस्त, आक्रोशित ग्रामीणों ने रातभर रोके रखा वाहन, बारिश में भीग गई 5 लाख की खाद, पुलिस ने किया हस्तक्षेप…
- दिल्ली में दिनदहाड़े गुंडागर्दी: महिला पर पिस्तौल की बट से हमला, सोने का कंगन लूटा, CCTV में कैद वारदात
- Durg-Bhilai-Rajnandgaon News Update: चैत्र नवरात्रि के लिए सज गया मां बम्लेश्वरी का दरबार… खामियां पाए जाने पर 5 अस्पतालों का लायसेंस निरस्त… सेल चेयरमैन के लिए 8 अफसर कतार में… छापामार कार्रवाई में 599 गैस सिलेण्डर जब्त… रेल्वे स्टेशन रोड सौंदर्यीकरण के लिए हटाया अतिक्रमण… चारागाह की जमीन पर मल्टीप्लेक्स का अवैध निर्माण…
- शिक्षा विभाग में प्रशासनिक और वित्तीय अनियमितताओं का मामलाः गुना जिला परियोजना समन्वयक निलंबित
