Punjab Weather Update : चंडीगढ़. पंजाब में मौसम ने अचानक करवट ली है, जिससे भीषण गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार, 2 मई को राज्य का अधिकतम तापमान औसतन 5.5 डिग्री सेल्सियस गिरकर 34 डिग्री से नीचे आ गया, जो सामान्य से 8.3 डिग्री कम है।
पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पंजाब में 7 मई तक हल्की से मध्यम बारिश, तेज हवाएं और धूल भरी आंधी की संभावना है। विभाग ने इसके लिए येलो अलर्ट जारी किया है, जबकि 5 मई के लिए संतरी अलर्ट जारी किया गया है।
तापमान में गिरावट, कुछ इलाकों में बारिश
गुरदासपुर पंजाब का सबसे गर्म स्थान रहा, जहां तापमान 33.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पठानकोट और अमृतसर में हल्की बारिश हुई, जबकि अधिकांश जिलों में बादल छाए रहे, जिससे तापमान में कमी आई। मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों में हल्की से मध्यम बारिश की भविष्यवाणी की है। 4 मई तक कई जिलों में छिटपुट बारिश होगी, जबकि 5 मई को पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, नवांशहर और रूपनगर में भारी बारिश की चेतावनी है। 6 मई को बारिश कुछ क्षेत्रों तक सीमित रहेगी।

पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव
मौसम विभाग के अनुसार, यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ और पंजाब-हरियाणा सीमा पर बने चक्रवाती सर्कुलेशन के कारण हुआ है। इसके चलते तेज हवाएं, धूल भरी आंधी और कुछ स्थानों पर बारिश देखी जा रही है। अगले 24 घंटों में तापमान में और गिरावट की संभावना है। हालांकि, कुछ दिनों तक मौसम सामान्य रहने के बाद तापमान में फिर से बढ़ोतरी हो सकती है। मौसम विभाग ने तेज हवाओं और बारिश के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी है। लोगों से खुले स्थानों, पेड़ों के नीचे या ऊंची जगहों पर जाने से बचने को कहा गया है। किसानों को फसलों की सुरक्षा के लिए उचित उपाय करने की सलाह दी गई है।
- CGBSE 12वीं हिंदी पेपर लीक! सोशल मीडिया पर प्रश्नपत्र वायरल होते ही मचा हड़कंप, माध्यमिक शिक्षा मंडल ने कराई FIR, पीसीसी चीफ बैज ने सरकार को घेरा
- राजधानी में देर रात गैंगवार: गांजा तस्कर रवि साहू और मुकेश बनिया से जुड़े गुर्गों के बीच हुई चाकूबाजी, इलाके में दहशत का माहौल
- 35 साल के हैंडसम हो चुके हैं Sooryavansham के छोटे ठाकुर भानु प्रताप, फिल्मों में वापसी करने जा रहे हैं Aanand Vardhan
- पीएम मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन ने की भेंट: किसान कल्याण वर्ष की गतिविधियों से कराया अवगत, प्रधानमंत्री ने दिया आशीर्वाद
- नींद में सुला दी मौत की नींदः नाश्ते की दुकान में सो रहे व्यक्ति की खून से लथपथ मिली लाश, कातिल की तलाश में कानून के रखवाले

