Punjab Weather Update : पंजाब में गर्मी अब अपना असर दिखाने लगी है। कुछ दिनों तक सक्रिय रही पश्चिमी गड़बड़ी का प्रभाव अब खत्म हो गया है, जिसके बाद तापमान में फिर से वृद्धि शुरू हो गई है। बीते दिन शाम को तापमान में 0.6 डिग्री की मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 48 घंटों में तापमान में 2 से 3 डिग्री की वृद्धि हो सकती है। पंजाब में औसत अधिकतम तापमान 0.6 डिग्री सेल्सियस बढ़ा है, जो सामान्य से 2.3 डिग्री अधिक है। इसकी वजह से गर्मी का प्रभाव और तेज हो गया है।
राज्य में सबसे अधिक तापमान बठिंडा में दर्ज किया गया, जहां अधिकतम तापमान 42.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। हालांकि, बीते दिन शाम को पंजाब के कुछ जिलों में हल्की बारिश के बाद लोगों को गर्मी से राहत मिली। रूपनगर में हल्की बारिश ने लोगों को तपिश से निजात दिलाई।
48 घंटों में तापमान 3 डिग्री बढ़ेगा
मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों में पंजाब में तापमान 2 से 3 डिग्री तक बढ़ सकता है। 23 अप्रैल को पड़ोसी राज्यों हरियाणा और राजस्थान में हीटवेव के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। भले ही पंजाब के लिए अभी तक कोई अलर्ट जारी नहीं हुआ है, लेकिन इसका हल्का प्रभाव पंजाब के जिलों में भी देखने को मिल सकता है।

जानें पंजाब के शहरों का आज का मौसम
- अमृतसर: आसमान साफ रहेगा, सूरज चमकेगा। तापमान 24 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना।
- जालंधर: आसमान साफ रहेगा, सूरज चमकेगा। तापमान 25 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद।
- लुधियाना: आसमान साफ रहेगा, सूरज चमकेगा, बीच-बीच में हल्के बादल हो सकते हैं। तापमान 22 से 37 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।
- पटियाला: आसमान साफ रहेगा, सूरज चमकेगा, हल्के बादल दिख सकते हैं। तापमान 27 से 37 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।
- मोहाली: सूरज चमकेगा, रुक-रुक कर हल्के बादल दिख सकते हैं। तापमान 27 से 37 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना।
- 15 लाख लोन दिलाने के नाम पर 3 लाख की ठगी: कर्ज के दबाव से युवक ने खाया जहर; थाने के सामने शव रखकर परिजनों ने किया प्रदर्शन
- फिल्म इंडस्ट्री के दोहरे रवैये पर भड़के खेसारी, बोले- अगर पंडत पर आपत्ति तो यादव जी के नाम पर चुप्पी क्यों?
- आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, अबतक 8 गिरफ्तार; देश-विरोधी पोस्टर से खुला था राज, बांग्लादेश और पाकिस्तान कनेक्शन की जांच
- हिंदू मंदिर तो हिंदू, बौद्ध मंदिर तो बौद्ध, पटना पहुंचे रामदास अठावले ने राज्यसभा सीटों और ट्रस्ट प्रबंधन पर दिया बड़ा बयान
- छत्तीसगढ़ का आम बजट कल, सरकार से व्यापारियों को बड़ी उम्मीदें, नई तकनीक और व्यापार सरलीकरण पर फोकस की मांग

