मौसम विभाग ने आज पंजाब में येलो अलर्ट जारी किया है। हिमाचल से सटे जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है। मंगलवार को राज्य में बारिश की कोई खबर नहीं थी और अधिकांश समय आसमान साफ रहा।
आज अमृतसर, गुरदासपुर, पठानकोट, होशियारपुर, रूपनगर और मोहाली में बारिश और तूफान को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। आईएमडी के अनुसार, इन क्षेत्रों में 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। हालांकि, राज्य में मौसम सामान्य रहने की संभावना है।
8 अप्रैल को अमृतसर, गुरदासपुर, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर, मोहाली और फिरोजपुर में गरज और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है।

आने वाले दिनों में तूफान और बिजली गिरने का अलर्ट
राज्य भर में बारिश की संभावना है। इसके साथ ही 10-11 मई को वेस्टर्न डिस्टर्बेंस फिर से सक्रिय हो रहा है, जिसके कारण आने वाले दिनों में भारी बारिश और तूफान का अलर्ट जारी किया गया है। होशियारपुर, नवांशहर, मोहाली, रोपड़, फतेहगढ़ साहिब, पटियाला, संगरूर, बरनाला, लुधियाना, जालंधर, अमृतसर, गुरदासपुर और आसपास के जिलों में आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है। इन जिलों में येलो अलर्ट जारी है, जिसका मतलब है कि लोगों को सतर्क रहना चाहिए और खराब मौसम के लिए तैयार रहना चाहिए।
- छात्रसंघ चुनाव कराने की मांग, NSUI कार्यकर्ताओं ने किया तीन विश्वविद्यालयों का घेराव
- लव जिहाद को लेकर प्रवीण तोगड़िया का बड़ा बयानः बोले- महाकुंभ में रुद्राक्ष बेचने वाली ने केरल में बुर्का पहन लिया, 5 साल से ही बच्चियों को दें हिंदू संस्कार
- एक नई ऊर्जा देख रहा हूं..बीजेपी के स्थापना दिवस पर बोले पीएम मोदी-पार्टी हमारे लिए मां की तरह ; पार्टी प्रमुख नितिन नबीन की तारीफ की
- अपना ही घर हुआ पराया… बेटे की मार से टूटी मां, अब मुख्यमंत्री से लगाई न्याय की गुहार
- ‘आपराधिक प्रवृत्ति वाले व्यक्ति को पद देना शुभ नहीं’, पूर्व मंत्री ने BJP युवा मोर्चा उपाध्यक्ष जय सूर्या की नियुक्ति पर उठाए सवाल, बढ़ी सियासी तकरार

