चंडीगढ़ : भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के चंडीगढ़ केंद्र द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार आज पंजाब में मौसम शुष्क रहेगा। इसके साथ ही आज और अगले दो दिनों तक पंजाब में बारिश या तेज हवाओं के लिए कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। पिछले दो दिनों से तापमान में लगातार गिरावट देखी जा रही थी, लेकिन अब तापमान में हल्का वृद्धि होने की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार, पंजाब के रूपनगर और पठानकोट में लगभग 1 मिलीमीटर हल्की बारिश दर्ज की गई, जिसके बाद राज्य में तापमान 2 डिग्री सेल्सियस कम हुआ है। हालांकि, राज्य में तापमान सामान्य के आसपास बना हुआ है। पंजाब में सबसे अधिक तापमान बठिंडा में 44.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पूरे राज्य में सबसे गर्म स्थान रहा।
रातें हो रही हैं गर्म
पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों में गर्मी की लहर और गर्म रातें दर्ज की गई हैं। अगले दो दिनों के लिए पंजाब में कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। हालांकि, 23 मई से राज्य के कई जिलों, खासकर हिमाचल प्रदेश की सीमा से सटे जिलों में बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है। यह बदलाव विशेष रूप से गुरदासपुर, होशियारपुर, पठानकोट, नवांशहर और आसपास के जिलों में देखा जाएगा।
- “ईरानी द्वीपों पर कोई भी अटैक हुआ तो…पूरे फारस की खाड़ी में बहेंगी खून की नदियां”, ईरान ने अमेरिका-इजरायल को दी खुली धमकी
- बिहार कांग्रेस में आर-पार, 17 मार्च को पटना में महासम्मेलन, पार्टी के भीतर सक्रिय स्लीपर सेल को बेनकाब करने की तैयारी
- 2 नाबालिग बहनों से छेड़छाड़ की कोशिश: पड़ोसी ने घर में घुसकर फाड़े कपड़े, पीड़ित परिवार ने पुलिस पर लगाया दुर्व्यवहार का आरोप
- ‘पेट्रोलियम मंत्री ने एपस्टीन को दोस्त कहा था’, राहुल गांधी के बयान से लोकसभा में हंगामा, स्पीकर ने बोलने से रोका
- अदालती जीत के बाद स्वर्ण मंदिर पहुंचे अरविंद केजरीवाल, सीएम भगवंत मान के साथ टेका मत्था

