पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद अब भारत और पाकिस्तान के संबंध पहले की तरह नहीं है। सिंधु जल समझौता रद्द होते ही अब एक बार फिर से पुरानी बातें लोगों को याद आने लगी है, इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दिया गया बयान भी याद आया है। वहीं कुछ जानकारो का यह भी कहना है कि अब सिंधु का पानी अगर पंजाब को पूरी तरह मिले तो इससे पंजाब में पानी की कमी दूर हो जाएगी।
सिंधु जल समझौता का सबसे बड़ा असर पंजाब, जम्मू कश्मीर पर ही पड़ता है, हालांकि अगर यह समझौता रद होता है तो इन दोनों राज्यों को फायदा होगा। पंजाब में होने वाला जल संकट दूर होगा। अकेले पंजाब को दस हजार क्यूसिक पानी रावि के माध्यम से मिल सकता है, इससे पंजाब में पानी की कमी काफी हद तक हल हो जाएगी।
सभी नदी भारत से निकलती हैं
आपको बता दें कि सिंधु जल समझौते के तहत आने वाली सभी नदियां भारत के क्षेत्र से निकलती हैं लेकिन इनका बहाव पाकिस्तान में है। भारत-पाक विभाजन के बाद से ही भारत यह कोशिश करता आ रहा है कि जिन नदियों चिनाब, झेलम और सिंधु का पानी पूरी तरह से पाकिस्तान के पास आ गया है, उन पर बिजली पैदा करने के लिए डैम बनाने की इजाजत दी जाए लेकिन पाकिस्तान इसका लगातार विरोध करता आ रहा है, इससे लगातार भारत को नुकसान हुआ है।

2016 में कही थी यह बड़ी बात
आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की 2016 में की गई टिप्पणी याद आ गई। उन्होंने तब कहा था कि खून और पानी एक साथ नहीं बह सकते। देखने वाली क्या बात है कि सिंधु जल समझौता रद्द होने के बाद इन नदियों के पानी का उपयोग किस तरह से किया जा सकता है और पंजाब और इससे जुड़े हुए अन्य स्थान को क्या फायदा मिल सकता है।
- Today’s Top News : जग्गी हत्याकांड में अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा, CM साय कल दिल्ली में PM मोदी से करेंगे खास मुलाकात, महतारी वंदन योजना की 26वीं किश्त की राशि जारी, NSUI ने 3 विश्वविद्यालयों का किया घेराव, महिला से गैंगरेप मामले में 4 गिरफ्तार, महादेव के बाद सांई सट्टा ऐप का भंडाफोड़… समेत पढ़ें दिनभर की प्रमुख खबरें
- IPL 2026 : फ्लॉप, फ्लॉप, फ्लॉप…CSK ने 18 करोड़ देकर जिस पर किया सबसे ज्यादा भरोसा, वही बन गया विलेन, हर कोई रह गया हैरान
- शराब दुकान आवंटन में लापरवाही: राजस्व इकट्ठा नहीं करने वाले आबकारी अधिकारियों पर गिरी गाज, इन्हें किया गया सस्पेंड
- ‘किसी प्रकार की समस्या का सामना न हो…’, मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने अफसरों को दिए कड़े निर्देश, कहा- चारधाम यात्रा के दौरान गैस सिलेण्डरों की आपूर्ति निर्बाध रूप से सुनिश्चित की जाए
- ‘ईरान का सारा तेल ले लेता, खूब पैसा कमाता..’, डेडलाइन खत्म होने से पहले बोले ट्रंप, इरान बोला – जारी रहेगी जंग

