पंजाब में लगातार बढ़ती हुई ठंड को देखते हुए सरकार ने अब स्कूल में छुट्टी का आदेश जारी कर दिया है। बच्चों को ठंड में किसी भी तरह की तकलीफ ना हो इस उद्देश्य से यहां पर छुट्टी का आदेश जारी किया गया है। कल से ही स्कूलों में शीतकालीन छुट्टी शुरू हो जाएगी।
अब पंजाब के स्कूलों में कल 24 दिसंबर से छुट्टियां शुरू होने जा रही हैं। इस संबंध में शिक्षा विभाग की ओर से पहले ही आदेश जारी किये जा चुके हैं।
पंजाब स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से जारी अधिसूचना में कहा गया है कि राज्य के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में शीतकालीन अवकाश 24 दिसंबर 2024 से 31 दिसंबर 2024 तक रहेगा। इसके बाद 1 जनवरी 2025 से स्कूल पहले की तरह अपने निर्धारित समय पर खुलेंगे। सरकार ने यह निर्णय बच्चों को ठंड के बढ़ते प्रभाव से बचाने और यह सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लिया है।
- छत्तीसगढ़ के कई जिलों में बनेंगी 15 फोरलेन सड़कें, 90.5 किमी मार्ग के लिए 708 करोड़ रुपये स्वीकृत
- बीजेपी कार्यालय के बाहर सम्राट को मुख्यमंत्री बनाओ पोस्टर फाड़ा, सियासी विवाद गरमाया, उठे कई सवाल
- फिर पलटी सवारियों से भरी पिकअप, 15 ग्रामीण गंभीर रूप से घायल, हाल-चाल जानने विधायक के साथ पहुंचे पूर्व मंत्री…
- बिहार की राजनीति में अपनों ने ही किया खेल? राजद प्रवक्ता ने खोली जेडीयू के भीतर छिपे गद्दारों की पोल
- बदलेगा बुनकरों का भाग्य : सीएम योगी का जोर, डिजिटल प्लेटफॉर्म और ब्रांडिंग से सीधे उपभोक्ताओं से जुड़ेंगे बुनकर, सम्मान और स्थायित्व सुनिश्चित करना प्राथमिकता

