चंडीगढ़। पंजाब की भगवंत मान सरकार ने राज्य की महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है। रविवार, 29 मार्च को मुख्यमंत्री आवास पर हुई कैबिनेट की उच्च स्तरीय बैठक में महिलाओं को हर महीने नकद वित्तीय सहायता देने की योजना पर अंतिम मुहर लगा दी गई है। इस फैसले से राज्य की लाखों महिलाओं को सीधा आर्थिक लाभ मिलेगा।
कैबिनेट द्वारा पास किए गए एजेंडे के अनुसार, इस योजना को मुख्यमंत्री मावां-धियां सत्कार योजना के नाम से जाना जाएगा। इस योजना के तहत 18 वर्ष से अधिक आयु की सामान्य वर्ग की महिलाओं को हर महीने 1,000 रुपये दिए जाएंगे। इस वर्ग से संबंधित महिलाओं को विशेष सहायता के रूप में 1,500 रुपये प्रति माह मिलेंगे। सहायता राशि अप्रैल महीने से सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों (DBT) में ट्रांसफर की जाएगी।

9,300 करोड़ का बजट और बैसाखी से पंजीकरण
मुख्यमंत्री भगवंत मान के अनुसार, इस योजना का लाभ राज्य की लगभग 97 प्रतिशत महिलाओं को मिलेगा। सरकार ने इस महत्वाकांक्षी योजना के लिए सालाना 9,300 करोड़ रुपये का बजट आरक्षित किया है। योजना के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया 13 अप्रैल (बैसाखी) से औपचारिक रूप से शुरू कर दी जाएगी।
- Gold Silver Price Update : सोना 3 हजार बढ़कर 1.46 लाख पार पहुंचा, चांदी भी हो गई मंहगी, जानिए ताजा भाव ?
- पंजाब की महिलाओं के लिए बड़ा ऐलान: भगवंत मान सरकार देगी हर महीने ₹1000, अप्रैल से शुरू होगा भुगतान
- कैमरा देख कर रोने का हो रहा है ड्रामा, नीतीश के इस्तीफे और मंत्रियों के आंसुओं पर तेजस्वी यादव का तंज
- Tax Deadline March 31 : टैक्स बचाने के लिए बचे 2 दिन, कल तक निपटाएं 3 काम, अप्रैल से बदलेंगे 10 नियम …
- बठिंडा में कांग्रेस नेता के बेटे ने की आत्महत्या, बिल्डर पर करोड़ों की धोखाधड़ी का आरोप

