अमेरिका ने अवैध प्रवासियों पर कार्रवाई करते हुए 104 भारतीयों को वापिस भेज दिया। इसमें बड़ी संख्या में पंजाबी भी शामिल हैं। करीब 30 पंजाब के रहने वाले है जो अब देश वापस आ गए हैं उसमें से 4 जालंधर के रहने वाले हैं। इन्ही में से एक जालंधर के सलारिया का रहने वाला जसकरण भी है, जिसे घरवालों ने बड़ा कर्ज लेकर विदेश भेजा था लेकिन वह भी फरेब का शिकार हो गया।
बताया जा रहा है कि जसकरण को परिवार वालों ने 45 लाख रुपए लगाकर विदेश भेजा था। ताकि वह परिवार की हालत को संभाल पाए, लेकिन ऐसा हुआ नहीं।
एजेन्ट ने दिया धोखा
इस मामले में जसकरण के पिता जोगा सिंह ने बताया कि उनका बेटा 6 महीने पहले विदेश गया था, जहां 2 से ढाई महीने वह दुबई में रहा। जिसके बाद वह 25 जनवरी को मैक्सिको में दाखिल हुए। इस दौरान वहां पर उसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया, उसकी कोई बात नहीं सुनी जा रही थी किसी तरह वह वापस आया है। वह काफी मुश्किलों का सामना करते हुए अमेरिका पहुंचा था। उसे कर्ज लेकर 45 लाख रुपए लगाकर विदेश भेजा था।

अब बेटे के वापिस आने से सारे सपने अधूरे रह गए। पंजाब केसरी परिवार वालों ने और पंजाब सरकार से सहायता की मांग की है। इस घर में और चार बच्चे हैं और 45 लाख के कर्ज होने के बाद परिवार का गुजर बसर करना अब बहुत ही मुश्किल हो गया है।
- अज्ञात वाहन ने किसान को कुचला, रिश्तेदार के घर आए युवक की दर्दनाक मौत
- Gold Silver Price Today : सोने की कीमत बढ़ी, लेकिन चांदी की चमक घटी, जानिए जेवर खरीदार टेंशन में क्यों ?
- Gold ETF Investment 2026 : गोल्ड ETF में 31,561 करोड़ का निवेश, 1 साल में 64% रिटर्न मिला, जानिए इनवेस्ट से जुड़ी बातें
- सम्मान के नाम पर ‘फूहड़ता’! बाबा साहब की जयंती पर भोजपुरी गाने पर लगे ठुमके, बवाल के बाद पूर्व विधायक ने पेश की सफाई
- वन विभाग की मेहरबानी! आम और सेमल की तस्करी में शामिल गाड़ियों को बिना कार्रवाई के छोड़ा, SDO की भूमिका पर सवाल

