अमृतसर। पंजाबी संगीत जगत में शोक की लहर है। मशहूर गीतकार निम्मा लोहारका (48) का निधन हो गया। उन्होंने 500 से अधिक गीत लिखे और 150 से ज्यादा गायकों को स्टार बनाने में अहम योगदान दिया। पिछले कुछ दिनों से वे बीमार चल रहे थे। उनका अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव लोहारका में किया जाएंगा।
दिलजीत से नछत्तर गिल तक, कई सितारों को दी पहचान
निम्मा लोहारका का पूरा नाम निरमल सिंह था। उनका जन्म 24 मार्च 1977 को अमृतसर की अजनाला तहसील के गांव लोहारका में हुआ। पिता दर्शन सिंह और मां दलबीर कौर किसान परिवार से थे। उन्होंने दिलजीत दोसांझ, अमरिंदर गिल, नछत्तर गिल, रविंदर गरेवाल, मलकीत सिंह, फिरोज खान, हरभजन शेरा, इंदरजीत निक्कू, लखविंदर वडाली, कुलविंदर ढिल्लों जैसे दिग्गज गायकों के लिए सुपरहिट गीत लिखे। उनके गीतों ने कई कलाकारों को पहचान दिलाईं।

अंतिम दिनों में की थी उदासी की शिकायत
अपने इंटरव्यू में निम्मा ने बताया था कि उनकी आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी। उन्होंने कई लोगों को स्टार बनाया, लेकिन आखिरी पलों में बहुत कम लोगों ने मदद की। गन कल्चर और धौंस दिखाने वाले गीतों के दौर में उनके गीतों को कोई खरीदार नहीं मिल रहा था। उन्होंने दुख जताया था कि इंडस्ट्री काम निकलने के बाद जल्दी भुला देती हैं।
- दिल्ली रेलवे स्टेशन पर दर्दनाक हादसा: फोन छीनकर भाग रहे शख्स का पीछा करते समय ट्रेन की चपेट में आया युवक, शरीर के हुए कई टुकड़े
- हैवानियत की हद है… घर के सामने गंदगी करने पर भड़की महिलाएं, डॉग के बच्चे को स्कूटी से बांधकर घसीटा
- बीते 4 साल में सीएम धामी ने चुन-चुन कर प्रदेश का समस्याओं को समाप्त किया, आज दोगुनी रफ्तार से विकास के रास्ते पर चल रहा उत्तराखंड- शाह
- मुजफ्फरपुर के लाल राघव झुनझुनवाला ने रचा इतिहास UPSC में हासिल की ऑल इंडिया 4th रैंक
- ईरान के मेहराबाद हवाई अड्डे पर हुए बड़े धमाके, अमेरिका बोला- आज रात सबसे भीषण हमला करेंगे

