मोहाली। पंजाबी गायक राजवीर जवंदा के भयानक एक्सीडेंट के बाद उनके फैंस और उनके जान पहचान वाले सभी उनकी सेहत के लिए लगातार भगवान से मिनट कर रहे हैं लेकिन हालात कुछ सही होते नजर नहीं आ रहे हैं। राजवीर जवंदा के स्वास्थ्य को लेकर मोहाली स्थित फोर्टिस अस्पताल की ओर से एक बड़ी अपडेट जारी की गई है। जिसके अनुसार पंजाबी गायक की सेहत में कोई सुधार नहीं हुआ है। उनकी हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। जवंदा में कोई सुधार नहीं देखा गया है।
फोर्टिस अस्पताल ने कहा कि क्रिटिकल केयर और न्यूरोसाइंस टीम उनकी निगरानी कर रहे हैं। बता दें कि राजवीर जवंदा पिछले 4 दिनों से वेंटिलेटर पर हैं। उनकी यह हालात एक भयानक सड़क दुर्घटना के दौरान हुई है। आपको बता दें कि 27 सितंबर दोपहर 1:45 बजे राजवीर जवंदा को मोहाली स्थित फोर्टिस अस्पताल लाया गया। सड़क दुर्घटना में उनके सिर और रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोटें आई थीं। डॉक्टरों ने बताया कि उन्हें पहले दिल का दौरा पड़ा था। अस्पताल पहुचने पर उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

30 सितंबर तक मोहाली के फोर्टिस अस्पताल ने गायक के स्वास्थ्य पर अपडेट जारी करते हुए बताया कि एमआरआई स्कैन में उनके मस्तिष्क में गंभीर चोटें आई हैं।
- इंदौर में तलवार-चाकू लेकर युवकों का डांस: दहशत फैलाने खुद सोशल मीडिया पर किया अपलोड, वायरल Video से मचा हड़कंप
- बच्चा चोरी के शक में युवक को ग्रामीणों ने पकड़ा, हाथ-पैर बांधकर किया पुलिस के हवाले, लेकिन जांच में सामने आई यह बात
- बांके बिहारी मंदिर में दर्शन को लेकर विवाद, सिक्योरिटी गार्ड्स और श्रद्धालु के बीच हाथापाई, VIDEO वायरल
- SIR का काम पूरा-सियासत जारी: मतदाताओं को लेकर चुनाव आयोग पहुंचे दिग्विजय, गड़बड़ी का सबूत देकर लगाए ये गंभीर आरोप
- पटना और बेगूसराय सिविल कोर्ट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, परिसर में मचा हड़कंप, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात
