पंजाब में एक बार फिर से मौसम में बदलाव देखने को मिला है। गर्मी से लोगों को राहत मिली है। बीते दिन हुई हल्की बारिश के कारण तापमान में भी हल्की कमी आई है। मौसम विभाग के अनुसार आज भी कुछ स्थानों में बारिश होने की संभावना है। पंजाब में लगातार मौसम बदल रहा है। आने वाले एक-दो दिनों तक अभी मौसम ऐसे ही मेहरबान रहेगा। कुछ जिलों में हल्की बारिश और कुछ दिनों में मध्य बारिश होने की संभावना है जिसके कारण लोगों को धूप और गर्मी से राहत मिलेगी।
जानकारी के अनुसार कुछ जिलों में हल्की वर्षा तो कुछ जिलों में सामान्य से मध्यम वर्षा की संभावना हैं, जिससे तापमान में कमी आएगी।
उधर मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार गुरुवार व शुक्रवार को पंजाब के कई जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी और वर्षा हो सकती है।
फसल को होगा नुकसान
हालांकि, आंधी और बारिश से गेहूं व सरसों की फसलों के साथ बागवानी फसलों को नुकसान हो सकता है। जिससे बड़े स्तर पर किसानों को नुकसान हो सकता है।

तापमान में एक नजर
पंजाबी जिलों की अगर बात करें तो बठिंडा में सबसे अधिक तापमान देखने को मिला। वहीं अन्य जिलों में बारिश के कारण तापमान में कुछ कमी आई है। बठिंडा में तापमान 42.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जोकि सामान्य से आठ डिग्री अधिक था। जबकि लुधियाना, चंडीगढ़, अमृतसर में तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रहा जोकि सामान्य से पांच से छह डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। इसी तरह जालंधर में 37.8 डिग्री सेल्सियस, मोगा व मोहाली में 37.6 डिग्री सेल्सियस, रूपनगर व एसबीएस नगर में 36 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।
- मिट्टी में मिल गई मेहनतः 50 बीघा गेहूं की खड़ी फसल जलकर खाक, एक गलती ने सब कुछ कर दिया बर्बाद!
- ‘भारत जैसे हमें भी छूट दो, रूसी डीजल खरीदना है’, जंग के बीच संकट में फंसे बांग्लादेश ने अमेरिकी राष्ट्रपति से लगाई गुहार
- ‘डॉ. निमो यादव’ पैरोडी अकाउंट को केंद्र सरकार के निर्देश पर किया ब्लॉक, दिल्ली हाई कोर्ट को X ने बताया
- ग्वालियर में बदमाशों के हौसले बुलंद: गवाह को निर्वस्त्र कर बेल्ट से पीटा, खौफ पैदा करने सिर के ऊपर से चलाई गोली
- मुर्शिदाबाद के नवाब परिवार के लगभग 100 सदस्यों के नाम वोटर लिस्ट से हटाने का लगा आरोप, जाने पूरी बात

