विजय कुमार, जमुई। जिले का सिमुलतला आवासीय विद्यालय ने एक बार फिर साबित कर दिया मेहनत और अनुशासन के दम पर लगातार सफलता हासिल की जा सकती है। 7 साल बाद स्टेट टॉपर के साथ इस संस्थान ने अपनी पुरानी पहचान को फिर से मजबूत किया है। बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2026 में सिमुलतला आवासीय विद्यालय की पुष्पांजलि कुमारी ने स्टेट टॉपर बनकर एक बार फिर स्कूल की प्रतिष्ठा को स्थापित किया है।
सिमुलतला की पुष्पांजलि बनीं स्टेट टॉपर
बिहार बोर्ड की मैट्रिक परीक्षा में टॉपर की फैक्ट्री कही जाने वाली सिमुलतला आवासीय विद्यालय की पुष्पांजलि कुमारी बाजी मारते हुए स्टेट टॉपर बनी हैं। जमुई जिले के सिमुलतला आवासीय विद्यालय की छात्रा पुष्पांजलि कुमारी और वैशाली जिले के सबरीन परवीन के साथ संयुक्त रूप से 492 अंक लाकर दोनों राज्य में प्रथम स्थान हासिल किया।
टॉप टेन में दो अन्य छात्रों को भी मिली जगह

स्टेट टॉपर पुष्पांजलि कुमारी मूल रूप से बांका के राजोन की रहने वाली हैं। पुष्पांजलि की यह कामयाबी के बाद सिमुलतला आवासीय विद्यालय के छात्रों और शिक्षकों में खुशी का माहौल है। इस साल की बिहार बोर्ड की मैट्रिक परीक्षा की अगर बात करें तो पुष्पांजलि कुमारी के अलावा सिमुलतला स्कूल के दो और छात्रों ने टॉप 10 में जगह बनाई। इनमें अभिनव कुमार और सुरभि सिंह शामिल हैं। अभिनव कुमार को 485 अंक मिले हैं, जबकि सुरभि को 481 अंक मिले हैं।
अभिनव कुमार ने छठे स्थान पर और सुरभी ने दसवां स्थान पर लाकर सिमुलतला आवासीय विद्यालय के नाम रोशन किया। इस तरह की कामयाबी से बच्चे में आत्मविश्वास जग जाती हैं।
81.79% छात्र हुए सफल
गौरतलब है कि बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने मैट्रिक (10वीं) का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया है। शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने बोर्ड कार्यालय से आधिकारिक रूप से नतीजे घोषित किए। इस साल कुल 12,35,743 विद्यार्थी सफल रहे हैं, जिससे कुल पास प्रतिशत 81.79% रहा। बिहार बोर्ड ने लगातार 8वीं बार देश में सबसे पहले रिजल्ट जारी कर अपना ही रिकॉर्ड कायम रखा है।
ये भी पढ़ें- बिहार मैट्रिक परीक्षा में कम अंक आया तो छात्र ने छत से कूदकर दे दी जान! जांच में जुटी पुलिस
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

