शिखिल ब्यौहार, भोपाल। मध्य प्रदेश में तेजी से बढ़ रहे साइबर अपराधों, खासकर डिजिटल अरेस्ट और ऑनलाइन ठगी के मामलों को रोकने के लिए राज्य पुलिस की साइबर सेल ने एक क्रांतिकारी कदम उठाया है। मार्च 2026 के अंत तक पूरे प्रदेश में सार्वजनिक स्थानों, बाजारों, पार्किंग, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और सरकारी-निजी कार्यालयों में विशेष QR कोड लगाए जाएंगे।

READ MORE: 10 महीने बाद खुला दर्दनाक राज: 12 मिनट के वीडियो ने फिर खड़े किए सवाल, जानिए क्या है मामला

ये QR कोड स्कैन करने पर तुरंत साइबर सुरक्षा के उपाय, ठगी से बचाव के टिप्स और शिकायत दर्ज करने का तरीका दिखाएंगे। स्कैन करते ही यूजर को हेल्पलाइन नंबर 1930 और साइबर क्राइम पोर्टल (cybercrime.gov.in) का डायरेक्ट लिंक मिलेगा। अगर कोई ठगी का शिकार हो रहा है, तो तुरंत शिकायत दर्ज कर ठगी की राशि को बैंक में होल्ड करवाना आसान हो जाएगा।

मध्य प्रदेश साइबर पुलिस मुख्यालय के अनुसार, ये QR कोड प्रदेश भर में प्रमुख स्थानों पर लगाए जाएंगे, जहां रोजाना सैकड़ों-हजारों लोग आते-जाते हैं। सरकारी दफ्तरों से लेकर निजी ऑफिस, शॉपिंग मॉल और सार्वजनिक पार्किंग तक हर जगह ये कोड उपलब्ध होंगे। पुलिस विभाग इनका व्यापक प्रचार-प्रसार भी करेगा ताकि अधिक से अधिक लोग इनका इस्तेमाल करें और जागरूक हों।

READ MORE: नाबालिग से रेप के बाद आरटीओ की बड़ी कार्रवाई: इंदौर में 12 रेपिडो बाइक जप्त, ऐप बंद करने का नोटिस

पिछले कुछ समय में MP में डिजिटल अरेस्ट के कई मामले सामने आए हैं, जहां ठग फर्जी CBI, ED या पुलिस अधिकारी बनकर लोगों को डराते हैं और लाखों रुपये ठग लेते हैं। इस पहल से आम जनता को तुरंत जानकारी मिलेगी और फ्रॉड की राशि रिकवर करने की संभावना बढ़ जाएगी।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m