कुंदन कुमार, पटना। राज्य में बढ़ते अपराध को लेकर आज गुरुवार (19 फरवरी) को भी बिहार विधान परिषद में विपक्षी सदस्यों ने जमकर हंगामा किया। विपक्षी सदस्यों के साथ राज्य की पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने विधान परिषद के बाहर प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
इस दौरान मीडिया से बातचीत में राबड़ी देवी ने कहा कि, बिहार में कानून व्यवस्था की स्थिति ठीक नहीं है। आप देखिए पटना में कुछ मिनट के लिए एक लड़की की परीक्षा छूट जाती है और उसे आत्महत्या करना पड़ता है। उन्होंने सवाल उठाते हुए पूछा की इसका दोषी कौन है?
राबड़ी देवी ने कहा कि, दोषी जो भी हो सरकार को उसपर कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि, जहानाबाद के मामले (पटना नीट छात्रा हत्याकांड) को देखिए? उसके घर परिवार वाले को लगातार धमकी दिया जा रहा है, लेकिन किसी पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।
पूर्व सीएम ने कहा कि, यह सरकार पूरी तरह से तानाशाही कर रही है। विपक्ष को सदन में बोलने नहीं दिया जाता है। शराबबंदी को लेकर भी उन्होंने बड़ा बयान दिया और कहा कि, बिहार के जितने भी बॉर्डर है, उससे शराब लगातार आ रहा है। बिहार में सभी जगह शराब उपलब्ध है। फिर भी यह लोग अपने राज को मंगल राज कहते हैं।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें


