रविंद्र भारद्वाज, रायबरेली. जनपद के गुरबख्शगंज थाना अंतर्गत गोझई गांव में  उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब मामूली बात पर दबंगों ने एक दलित युवक की जान लेने की कोशिश की. पीड़ित रौशन और पड़ोसी खेत मालिक कुलदीप सिंह के बीच गेहूं की मड़ाई के लिए आए थ्रेशर को पहले अपने खेत में ले जाने को लेकर कहासुनी हो गई.

दोनों के बीच का ये विवाद इतना बढ़ा कि कुलदीप और उसके साथी आदित्य ने धारदार बांका निकालकर रौशन को दौड़ा दिया और उस पर हमला करने की कोशिश की.

इसे भी पढ़ें : इसे कहते हैं ‘चाय से ज्यादा केटली गरम’… UP के भाजपा विधायक के बेटे ने SDM को दिखाई धौंस, गाड़ी रोकी तो कहा- तुम हमें नहीं जानते, पापा विधायक हैं हमारे

घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कुलदीप और आदित्य को रौशन का पीछा करते हुए देखा जा सकता है. मामले की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और किसी को भी कानून हाथ में लेने की इजाजत नहीं दी जाएगी.