Ragi Chips Recipe : आज के समय में जंक फूड और पैकेट बंद चिप्स हमारी जीवनशैली का हिस्सा बन चुके हैं, चाहें बच्चे हो या युवा. हर कोई इसे खाने से ख़ुद की रोक नहीं पाता है. लेकिन स्वास्थ्य के प्रति जागरूक लोग अब हेल्दी ऑप्शन की तलाश कर रहे हैं. रागी, जिसे ‘सुपरफूड’ माना जाता है, चिप्स के लिए एक बेहतरीन और पौष्टिक विकल्प हो सकता है. अच्छी बात यह है कि रागी चिप्स को आप घर पर भी आसानी से बना सकते हैं और ये पैकेट बंद चिप्स से ज़्यादा फायदेमंद भी है, और स्वादिष्ट भी. तो आइए जानें रागी चिप्स बनाने की रेसिपी और इसके फायदे.

सामग्री

रागी का आटा – 1 कप
गेहूं का आटा या बेसन – 2 टेबलस्पून (ऑप्शनल, कुरकुरेपन के लिए)
नमक – स्वादानुसार
लाल मिर्च पाउडर – ½ टीस्पून
अजवाइन – ½ टीस्पून
जीरा – ½ टीस्पून
तेल – 1 टीस्पून (मोयन के लिए)
पानी – जरूरत अनुसार
तलने के लिए तेल (या बेक/एयर फ्राई करने के लिए)

विधि

  1. एक बाउल में रागी का आटा, गेहूं का आटा/बेसन, नमक, मसाले और 1 टीस्पून तेल डालें.
  2. थोड़ा-थोड़ा पानी मिलाकर सख्त आटा गूंथ लें. आटे को 10–15 मिनट ढककर रख दें.
  3. अब आटे की छोटी लोई लें और बहुत पतली बेल लें. मनचाहे आकार में काट लें (चाकू या पिज़्ज़ा कटर से).
  4. कढ़ाही में तेल गर्म करके मध्यम आंच पर चिप्स सुनहरे होने तक तलें. हेल्दी ऑप्शन के लिए आप इन्हें बेक या एयर फ्राई भी कर सकते हैं.
  5. टिश्यू पेपर पर निकालें और ठंडा होने दें. कुरकुरे रागी चिप्स तैयार है.

रागी चिप्स के फायदे

  1. कैल्शियम से भरपूर – हड्डियों और दांतों के लिए बेहतरीन.
  2. ब्लड शुगर कंट्रोल में मददगार – डायबिटीज़ वालों के लिए अच्छा विकल्प.
  3. फाइबर रिच – पाचन दुरुस्त रखता है और पेट देर तक भरा रहता है.
  4. हार्ट हेल्दी – कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने में सहायक.
  5. वजन कंट्रोल में मदद – जंक फूड की क्रेविंग कम करता है.
  6. बच्चों और बुज़ुर्गों—दोनों के लिए पोषण से भरपूर.