दुनिया भर में हर साल 8 मार्च को महिलाओं और उनकी कामयाबियों को सम्मान देने के लिए अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है. यह दिन महिलाओं के सम्मान, उनके अधिकारों और समाज में उनके योगदान को याद करने और सराहने का खास अवसर होता है. तमाम नेता भी महिलाओं के इस दिन को मना रहे हैं. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी महिला दिवस की शुभकामनाएं दी हैं. इसके साथ ही उन्होंने छात्रों से बातचीत का एक वीडियो भी शेयर किया है.

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए लिखा कि केरल में कुछ युवा छात्राओं के साथ हुई बातचीत बेहद प्रेरणादायक रही. उनका आत्मविश्वास और सपनों पर विश्वास बताता है – महिलाएं बदलाव की सबसे बड़ी शक्ति हैं. सभी को #InternationalWomensDay की हार्दिक शुभकामनाएं.

राहुल ने जानी केरल की परंपरा

राहुल गांधी ने छात्राओं बातचीत के दौरान हाथ से खाना खाने के तरीके और वजह को लेकर सवाल किया है. केरल की रहने वाला छात्रा ने बताया कि यह एक तरह की परंपरा है. खास मौकों पर लोग आमतौर पर दाहिने हाथ से खाना खाते हैं. रोजमर्रा के खाने में भी ज्यादातर लोग दाहिने हाथ का ही इस्तेमाल करते हैं, हालांकि कभी-कभी दोनों हाथों का उपयोग भी हो सकता है.

राहुल से एक छात्रा ने सवाल किया जिसके जवाब में राहुल ने कहा कि P. T. Usha एक महान खिलाड़ी हैं और लाखों लोगों के लिए प्रेरणा हैं. लड़की की तरह दौड़ने में कुछ भी गलत नहीं है. अगर आपको कोई चिढ़ाता है तो डरने की जरूरत नहीं है.

महिलाओं को अपनी पहचान को खुद तय करने का अधिकार- राहुल

महिला दिवस के मौके पर राहुल गांधी ने महिलाओं को लेकर भी छात्राओं से बातचीत की है. एक सवाल के जवाब में राहुल गांधी ने कहा कि दुनिया लंबे समय तक पुरुष-प्रधान रही है, जहां अक्सर नियम और मानक पुरुषों के नज़रिये से तय किए गए. लेकिन अब समय बदल रहा है. महिलाओं को अपने सपनों और अपनी पहचान को खुद तय करने का अधिकार है, और उन्हें महिला होने पर कभी शर्मिंदा नहीं होना चाहिए.

मेरी दादी थीं सुपर बॉस- राहुल

राहुल ने बताया वह ऐसे परिवार में बड़े हुए हैं, जहां का पूरा नेतृत्व ही महिलाओं के हाथों में रहा है.सच में बहुत प्रेरणादायक होता है.दादी बहुत मजबूत और प्रभावशाली व्यक्तित्व थीं. वही हमारी सुपर बॉस थीं. महिलाएँ सच में अद्भुत होती हैं.वे मजबूत, बुद्धिमान और अपने लक्ष्य हासिल करने में पूरी तरह सक्षम हैं.

प्रत्येक परिवार को 25 लाख रुपये हेल्थ इंश्योरेंस देने का वादा

राहुल गांधी ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री ओमन चांडी के नाम पर स्वास्थ्य बीमा योजना शुरू की जाएगी, जिसके तहत प्रत्येक परिवार को 25 लाख रुपये तक का कवरेज मिलेगा. कांग्रेस नेता ने छोटे व्यवसायों के लिए पांच लाख रुपये तक के ब्याज-मुक्त ऋण का भी वादा किया. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण के लिए एक मंत्री नियुक्त किया जाएगा. गांधी ने तिरुवनंतपुरम में ‘पुथुयुग यात्रा’ के समापन समारोह का उद्घाटन करते हुए ये घोषणाएं कीं.

महिलाओं के लिए 5 गारंटियों का ऐलान

  1.  KSRTC बसों में सभी महिलाओं के लिए फ़्री बस सफ़र।
  2. कॉलेज जाने वाली छात्राओं को हर महीने ₹1000 की फ़ाइनेंशियल मदद।
  3. वेलफ़ेयर पेंशन बढ़ाकर ₹3000 हर महीने की गई।
  4. ओमन चांडी जी के नाम पर एक स्कीम के तहत हर घर के लिए ₹25 लाख का हेल्थ इंश्योरेंस कवर।
  5. युवाओं को अपना बिज़नेस शुरू करने के लिए ₹5 लाख तक का बिना ब्याज़ का लोन।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m