अविनाश श्रीवास्तव, रोहतास। सासाराम में घरेलू एलपीजी गैस की कालाबाजारी की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद हरकत में आई प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। एसडीएम नेहा कुमारी के नेतृत्व में आज बुधवार (11 मार्च) को शहर के जक्की शहीद मोहल्ले में छापेमारी की गई। इस दौरान एक घर से 10 घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडरों का अवैध भंडारण पकड़ा गया। प्रशासन की टीम ने सभी सिलेंडरों को जब्त कर लिया एवं 19 उपभोक्ता कार्ड तथा मौके से दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
छापेमारी की इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई और लोग गैस की कालाबाजारी को लेकर अपनी नाराजगी भी जाहिर करते दिखे। प्रशासन का कहना है कि उन्हें लगातार सूचना मिल रही थी कि कुछ लोग घरेलू गैस सिलेंडरों का अवैध रूप से भंडारण कर कालाबाजारी कर रहे हैं, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई।
इस संबंध में एसडीएम नेहा कुमारी ने बताया कि, घरेलू गैस की कोई कमी नहीं है और सभी उपभोक्ताओं को समय पर गैस उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने साफ कहा कि जो लोग गैस की कालाबाजारी में शामिल हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।
हालांकि दूसरी ओर कई गैस उपभोक्ता गैस सिलेंडर मिलने में हो रही परेशानी को लेकर भी शिकायत कर रहे हैं। उपभोक्ताओं का कहना है कि गैस एजेंसी द्वारा एक नंबर जारी किया गया है, लेकिन वह नंबर लग नहीं रहा है, जिसके कारण गैस बुकिंग में दिक्कत हो रही है। इससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
फिलहाल प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है और कालाबाजारी में शामिल लोगों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई किए जाने की बात कही है। छापेमारी में खाद आपूर्ति विभाग के एमओ साथ में नगर थाना पुलिस छापेमारी दल में शामिल था।
ये भी पढ़ें- मुजफ्फरपुर में हाहाकार! कमर्शियल LPG की सप्लाई पर रोक, बंद होने के कगार पर 1 हजार से अधिक होटल और रेस्टोरेंट
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

