भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार हुए विधायक रमन अरोड़ा के समधी राजू मदान के दफ्तर में विजिलेंस ने रविवार को रेड की। इससे पहले लेकिन वह नदारत थे। राजू मदान के घर विजिलेंस रेड कर चुकी है लेकिन रमन अरोड़ा की गिरफ्तारी के बाद से वह फरार है।
रमन के केस में कई नई जानकारी सामने आई है।
बताया जा रहा है कि विजिलेंस की टीम को रमन अरोड़ा के खिलाफ कई अहम सबूत मिले हैं। जिसके चलते वह कई अधिकारियों पर भी कार्रवाई कर सकती है। विजिलेंस ने बीते दिन पीए रोहित कपूर और हनी भाटिया से पूछताछ की गई। इस दौरान पीए ने बताया कि वह सिर्फ पुलिस का कामकाज ही देखता था। जिसके बाद देर रात दूसरे पीए हनी भाटिया के घर विजिलेंस टीमों ने रेड की। हनी के घर से विजिलेंस की टीम को पेनड्राइव, लैपटॉप और अन्य दस्तावेज बरामद हुए।

आपको बता दें कि रमन के सभी करीबी और दोस्तों से अब विजलेंस की टीम पूछताछ करने वाले हैं। उनके कई दोस्तों पर भी गाज गीर सकती है। वही कुछ व्यवसाय भी ऐसे ही जिनसे उनका काफी करीबी संबंध रहा हैं उनसे भी पूछताछ होगी।
- छात्रावास में 3 छात्राएं मिली गर्भवती: परीक्षा दिलाने पहुंची तो हुआ खुलासा, सुरक्षा और निगरानी पर उठे सवाल, जांच में जुटी पुलिस
- ‘मेडिकल-इंजीनियरिंग की दौड़ में बच्चों को झोंक देते हैं माता-पिता’, मौजूदा शिक्षा प्रणाली पर HC की टिप्पणी
- सीएम डॉ. मोहन ने नेपानगर के लिए खोला खुशियों का पिटारा, 363 करोड़ से बदलेगी सूरत, PM मोदी की जमकर की तारीफ
- राजस्थान की इस वीर भूमि ने भारत को पहचान दी है, ये चित्तौड़गढ़ का किला केवल पत्थरों से बना हुआ दुर्ग नहीं, भारत की अस्मिता का प्रहरी है- योगी
- सिलेंडर मांगने पर मिली गाली! विकलांग छात्रावास की रसोईया ने खाया जहर, हॉस्टल अधीक्षक पर लगाए गंभीर आरोप

