पंजाब के शंभू बॉर्डर और खनौरी बॉर्डर पर चल रहे किसान आंदोलन के समर्थन में आज तीन घंटे के लिए ट्रेनों को रोका जाएगा। दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक किसान 48 स्थानों पर पटरियों पर बैठेंगे। अमृतसर, जालंधर और होशियारपुर जिलों में अधिकतर स्थानों पर किसान जाम लगाएंगे। किसान नेता सरवन पंधेर ने 14 दिसंबर को रेल रोको आंदोलन की घोषणा की थी।
इसी दौरान, खनौरी बॉर्डर पर आंदोलन कर रहे किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल के अनशन को लेकर आज संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) ने एक आपात बैठक बुलाई है। यह बैठक दोपहर 2 बजे किसान भवन, चंडीगढ़ में होगी। बैठक के बाद डल्लेवाल के संघर्ष को समर्थन देने का ऐलान किया जा सकता है। इसके बाद शाम 7 बजे राज्यपाल से मिलने का कार्यक्रम है। पहले यह बैठक 24 दिसंबर को होनी थी, लेकिन डल्लेवाल की बिगड़ती सेहत को देखते हुए इसका समय बदल दिया गया।
सिर्फ सरकार से करेंगे बातचीत
दूसरी ओर, हाई पावर कमेटी ने आज किसानों को पंचकूला में बैठक के लिए बुलाया था, लेकिन किसानों ने कमेटी को पत्र लिखकर बैठक में आने से इनकार कर दिया। उन्होंने साफ कहा कि वे सिर्फ केंद्र सरकार के साथ ही बातचीत करेंगे।
भूख हड़ताल 23वें दिन में
डल्लेवाल के अनशन का आज 23वां दिन है। सेहत खराब होने के कारण वे मंगलवार को अपने कमरे से बाहर नहीं आए। डॉक्टरों के अनुसार, उनका लिवर और किडनी प्रभावित हो रहे हैं। उनकी नजर कमजोर हो गई है और चेहरे का रंग भी फीका पड़ गया है। डॉक्टरों ने कहा कि वे कुछ नहीं खा रहे हैं, जिससे साइलेंट हार्ट अटैक का खतरा बढ़ गया है।

जत्थेदार ने की मुलाकात
मंगलवार को दमदमा साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह और पंजाबी गायक रेशम अनमोल ने डल्लेवाल से मुलाकात की। उन्होंने किसान आंदोलन को पूरा समर्थन देने की बात कही। इससे पहले पटियाला के एसएसपी नानक सिंह और डीसी ने भी उनसे मुलाकात की थी।
- गैस एजेंसी और पुलिस के बीच भिड़ंत, सिलेंडर के बदले चालान का आरोप, घंटों ठप रहा ट्रैफिक
- दिल्ली दौरे से लौटे सीएम साय, कहा- प्रधानमंत्री से हुई मुलाकात, नक्सलवाद की समाप्ति के लिए धन्यवाद…
- CG Morning News : दिल्ली दौरे से लौटे सीएम साय, दो जिलों में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल… प्रदेश में आज से 8वां पोषण पखवाड़ा… शिक्षा मंत्री की अध्यक्षता में प्राचार्यों की राज्य स्तरीय बैठक… छत्तीसगढ़ कॉमन्स कंवीनिंग का आयोजन…
- बाल बाल बचे : भाजपा विधायक राजीव कुमार सिंह का एक्सीडेंट, गंगा एक्सप्रेसवे पर बैरिकेड से टकराई कार, एयरबैग खुलने से बची जान
- दिल्ली मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ: दिल्ली का पहला महिला थाना पूरी तरह महिला स्टाफ से होगा संचालित, दिल्ली में मेट्रो और नमो भारत स्टेशनों के पास बनेंगे सस्ते घर, अगस्ता वेस्टलैंड हेलीकॉप्टर घोटाला, दिल्ली हाई कोर्ट ने खारिज की याचिका

