चंडीगढ़ : पंजाब में आज बारिश की संभावना है। हिमाचल प्रदेश से सटे जिलों में बारिश के साथ तेज हवाएं चलने का भी अनुमान है। पिछले दो दिनों से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। अधिकतम तापमान में औसतन 3.9 डिग्री की कमी दर्ज की गई, जो सामान्य से 6 डिग्री कम है।
पंजाब में सबसे अधिक तापमान 34.6 डिग्री फरीदकोट में दर्ज किया गया। कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हुई, जिसमें लुधियाना में 4.4 मिमी, पटियाला में 3.0 मिमी और मोहाली में 0.5 मिमी बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार, आज प्रदेश के अधिकांश जिलों में बादल छाए रहेंगे और गर्मी से राहत मिलेगी।

22 जून तक गर्मी से राहत
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, 17 से 22 जून तक पंजाब के कई जिलों में तेज हवाएं, गरज-चमक के साथ बारिश और भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। आज पठानकोट, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर, मोहाली, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला में येलो अलर्ट जारी किया गया है। अगले दो दिनों में तापमान में 3-4 डिग्री की वृद्धि हो सकती है, लेकिन इसके बाद फिर 2-3 डिग्री की कमी दर्ज की जा सकती है।
पंजाब के कुछ शहरों का मौसम
- अमृतसर: हल्के बादल छाए रहेंगे, तापमान में वृद्धि संभव। तापमान 28 से 37 डिग्री के बीच रह सकता है।
- जलंधर: हल्के बादल, तापमान में 5 डिग्री तक वृद्धि संभव। तापमान 26 से 36 डिग्री के बीच रहने की संभावना।
- लुधियाना: हल्के बादल, तापमान में वृद्धि। तापमान 23 से 36 डिग्री के बीच रह सकता है।
- पटियाला: हल्के बादल, तापमान में वृद्धि। तापमान 26 से 35 डिग्री के बीच रहने की संभावना।
- मोहाली: हल्के बादल, तापमान में वृद्धि। तापमान 26 से 35 डिग्री के बीच रह सकता है।
- हर-हर महादेव… काशी विश्वनाथ मंदिर में CM योगी ने की पूजा अर्चना, स्कूल चलो अभियान का करेंगे शुभारंभ
- छत्तीसगढ़ में पैथोलॉजी जांच HLL को सौंपने पर विवाद, कांग्रेस ने नियमों पर उठाए सवाल
- दिल्ली मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ: डिप्टी लीडर के पद से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का ‘आम आदमी’ को मैसेज, राघव चड्ढा के बयान पर आतिशी ने साधा निशाना, ड्राइविंग लाइसेंस के लिए फिर से खुलेंगी 13 जोनल ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी, दिल्ली में फिर होगी आर्टिफिशियल बारिश की तैयारी, पशु कल्याण की दिशा में दिल्ली सरकार का अहम कदम
- बिहार के 264 नगर निकायों में 15 से 20 अप्रैल तक चुनाव, एक ही दिन में नामांकन, वोटिंग और शपथ
- स्वास्थ्य विभाग में घोटाले मामले में बड़ी कार्रवाईः सीएमएचओ सस्पेंड, डीपीएम और फार्मासिस्ट पर भी गिरी गाज

