सुप्रिया पाण्डेय, रायपुर। अगर आप भी अपने सपनों का घर खरीदने की सोच रहे हैं और चाहते हैं कि कीमत भी वाजिब हो, लोकेशन भी बेहतर हो और भविष्य के लिहाज़ से निवेश सुरक्षित हो, तो रायपुर में शुरू हुई ‘कॉस्मो सिटी’ आपके लिए एक मजबूत विकल्प बनकर सामने आई है। अविनाश ग्रुप द्वारा विकसित इस आवासीय परियोजना का आज भव्य शुभारंभ किया गया। खास बात यह है कि दो दिनों के लिए विशेष बुकिंग ऑफर भी रखा गया है, जहां ग्राहकों को आकर्षक दरों पर प्लॉट बुक करने का अवसर मिल रहा है।

15 एकड़ में विकसित आधुनिक टाउनशिप
आपको बता दें कि करीब 15 एकड़ में विकसित कॉस्मो सिटी को आधुनिक मास्टर प्लानिंग के तहत डिजाइन किया गया है। परियोजना में चौड़ी आंतरिक सड़कें, सुव्यवस्थित प्लॉटिंग और पर्याप्त हरित क्षेत्र का समावेश किया गया है, ताकि यहां रहने वाले परिवारों को शहरी सुविधाओं के साथ प्राकृतिक वातावरण का संतुलन मिल सके।

क्लब हाउस, स्विमिंग पूल और जरूरी सुविधाएं
कॉस्मो सिटी में क्लब हाउस, स्विमिंग पूल, बच्चों के लिए सुरक्षित और आकर्षक प्ले एरिया, मंदिर परिसर और अन्य आवश्यक बुनियादी सुविधाएं शामिल की गई हैं। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था और सुनियोजित इंफ्रास्ट्रक्चर पर विशेष ध्यान दिया गया है। आयोजकों का कहना है कि कॉस्मो सिटी को आधुनिक जीवनशैली, पारिवारिक जरूरतों और भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए विकसित किया गया है।
बेहतर लोकेशन और कनेक्टिविटी
लोकेशन के लिहाज से भी यह परियोजना महत्वपूर्ण मानी जा रही है। शहर के प्रमुख मार्गों, बाजार, शैक्षणिक संस्थानों और स्वास्थ्य सुविधाओं से इसकी बेहतर कनेक्टिविटी सुनिश्चित की गई है, जिससे दैनिक आवागमन आसान होगा और जरूरी सेवाओं तक पहुंच सुगम रहेगी।
शुभारंभ पर दिखा उत्साह

शुभारंभ समारोह के दौरान बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों ने परियोजना स्थल का अवलोकन किया, सुविधाओं की जानकारी ली और बुकिंग प्रक्रिया में रुचि दिखाई। शहर के तेजी से हो रहे विस्तार के बीच इस तरह की योजनाएं आवासीय क्षेत्र को नई दिशा देती हैं और निवेश के बेहतर अवसर भी प्रदान करती हैं।

कॉस्मो सिटी के शुभारंभ के साथ रायपुर के रियल एस्टेट सेक्टर में एक और आधुनिक और सुव्यवस्थित आवासीय विकल्प जुड़ गया है।
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H


