नितिन नामदेव, रायपुर। राजधानी में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला गोंदवारा स्थित बिंदेश्वर महादेव मंदिर का है, जहां अज्ञात चोर ने देर रात मंदिर का ताला तोड़कर दानपेटी चोरी कर ली। पूरी वारदात मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। यह पूरा मामला खमतराई थाना क्षेत्र का है।
देखें VIDEO
शुरुआती जानकारी के अनुसार, चोर ने सरिया की मदद से मंदिर के गेट का ताला तोड़ा और अंदर घुसकर दानपेटी उठाकर फरार हो गया। घटना के बाद सुबह जब मंदिर के पुजारी और स्थानीय श्रद्धालु पहुंचे तो गेट का ताला टूटा मिला और दानपेटी गायब थी। स्थानीय लोगों ने मंदिर में हुई चोरी पर नाराजगी जताई है और जल्द से जल्द आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की है।
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H


