Raipur Car Fire : शिवम मिश्रा, रायपुर. राजधानी रायपुर में जिला कोर्ट परिसर के बाहर एक खड़ी कार में भीषण आग लगने का मामला सामने आया है. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. बताया जा रहा है कि मंगलवार को लाल रंग की टाटा नेक्सौन देखते ही देखते धूं-धूं कर जल उठी.


बर्निंग कार का वीडियो वायरल
वायरल वीडियो सिविल लाईन थाना इलाके का है. घटना वाले मार्ग पर वाहनों की आवाजाही अधिक होती है, जिसके चलते लोगों में हड़कंप मच गया. पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचकर आग बुझाने के प्रयास में जुट गए. फिलहाल कार किसकी है और आग कैसे लगी, यह साफ नहीं हो पाया है.
देखें वीडियो
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें


