दीपक कांकर, रायसेन। मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में डबल मर्डर की घटना से सनसनी फैली हुई है। जहां पहले एक युवती की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। बताया गया कि युवती अपने भाई के लिए खेत पर खाना लेकर जा रही थी, तभी गांव के ही एक युवक ने उसे रास्ते में रोककर जबरदस्ती करने की कोशिश की। विरोध करने पर आरोपी ने युवती पर बके से वार कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी भाग निकला, लेकिन ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया और जमकर पीटा। मारपीट में घायल आरोपी की भी देर शाम इलाज के दौरान मौत हो गई।
यह पूरा मामला रायसेन के सुल्तानपुर थाना क्षेत्र का है। पुलिस के अनुसार, 21 वर्षीय युवती अपने भाई के लिए खेत पर खाना लेकर घर से निकली थी। रास्ते में गांव का ही प्रकाश सिंह भिलाड़ा उसे मिला, जिसने उसे रोक लिया। इसके बाद आरोपी ने जबरदस्ती करने की कोशिश की युवती ने इसका कड़ा विरोध किया तो आरोपी ने धारदार हथियार बका से उसके जबड़े और गर्दन पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। गंभीर चोट लगने से पीड़िता की मौके पर ही मौत हो गई।
ये भी पढ़ें: मोबाइल गेम की लत ने छीनी मासूम की जिंदगी: 14 वर्षीय छात्र ने की खुदकुशी, इकलौते बेटे की मौत से टूटा परिवार
आरोपी ने इलाज के दौरान तोड़ा दम
इधर, अस्पताल में इलाज के दौरान देर रात आरोपी युवक प्रकाश सिंह भिलाड़ा ने भी दम तोड़ दिया। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एएसपी कमलेश कुमार खरपुसे ने बताया कि मृतक युवती और आरोपी युवक के घर आमने-सामने ही रहते थे। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बन गया था, जिसे देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया। पुलिस ने इस मामले में युवती के परिजन की ओर से हत्या का केस दर्ज किया है।
ये भी पढ़ें: राजधानी के रेलवे स्टेशन पर मिले कछुए: चेकिंग के दौरान 311 कछुए बरामद, RPF-वन विभाग की कार्रवाई के बाद STF ने शुरू की जांच
6 लोग हिरासत में, पूछताछ जारी
वहीं आरोपी युवक की मौत के मामले में भी परिजन की शिकायत पर अलग से जांच की जा रही है। पुलिस ने घटना से जुड़े मामले में 6 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति बनता देख पुलिस बल तैनात किया गया है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


