अनिल सक्सेना, रायसेन। रायसेन जिला खेल परिसर में आयोजित ‘सांसद खेल महोत्सव’ का समापन बेहद भव्य रहा। इस गरिमामयी कार्यक्रम में राजनीति और खेल जगत की बड़ी हस्तियों ने शिरकत कर स्थानीय खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान शामिल हुए। उनके साथ मंच पर मध्य प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग और राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा जैसी प्रमुख हस्तियां मौजूद रहीं।
इस आयोजन का सबसे बड़ा आकर्षण भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा रहे। जैसे ही जडेजा मैदान पर पहुंचे, पूरा स्टेडियम उनके नाम के नारों से गूंज उठा। जडेजा ने खिलाड़ियों से संवाद करते हुए कहा कि छोटे शहरों में ही असली प्रतिभा बसती है, बस उन्हें सही मंच और कड़ी मेहनत की आवश्यकता है।
ये भी पढ़ें: क्रिकेट की पिच पर ‘मामा’ की धुआंधार बैटिंग ः रविंद्र जडेजा की बॉल पर शिवराज सिंह ने लगाया जबरदस्त शॉट, सांसद खेल महोत्सव के समापन में दिखाया टैलेंट

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने संबोधन में कहा कि खेलों से न केवल शारीरिक विकास होता है, बल्कि यह अनुशासन और टीम वर्क की भावना भी पैदा करता है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि क्षेत्र की खेल सुविधाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर का बनाने के लिए सरकार निरंतर प्रयासरत है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


